लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बड़ा ऐलान, अपनी सरकारी फ्लीट में 50% कटौती की, पीएम मोदी के ऊर्जा संरक्षण आह्वान का समर्थन, सीएम योगी की अपील को बताया प्रेरणादायी, देशहित सर्वोपरि और संसाधन बचाना जिम्मेदारी बताया, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर, जनता से भी जिम्मेदारी निभाने की अपील की
➡लखनऊ- विधानसभा की संसदीय समितियों के दौरे स्थगित, अग्रिम आदेशों तक समस्त कार्यक्रम स्थगित हुए, पूर्व निर्धारित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम भी स्थगित, पीएम मोदी की अपील के बाद लिया गया फैसला
➡लखनऊ- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एयरपोर्ट पहुंची, कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना
➡लखनऊ- कानपुर देहात की घटना का सीएम ने लिया संज्ञान, आकाशीय बिजली से जनहानि और पशुहानि पर जताई संवेदना, मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए, सीएम ने 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया
➡चंपावत- नानकमत्ता में भीषण सड़क हादसा, कार और फॉर्च्यूनर की जोरदार टक्कर में 2 की मौत, शिक्षक संजय पांडे और दीपांश सिंघल की मौत, कई लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, टक्कर इतनी भीषण कि कार के परखच्चे उड़ गए, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
➡मुजफ्फरनगर- पुलिस ने लुटेरे गैंग का खुलासा किया, A चैट ऐप के जरिए करते थे मुलाकात, बाइक बेचने के बहाने पीड़ित को बुलाया गया, दिल्ली से आए विकास से लूट की गई, आरोपी जुहैब साइम और एक बाल अपचारी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद, छपार थाना पुलिस की कार्रवाई
➡श्रावस्ती- तेज आंधी में पेड़ की भारी डाल गिरी, चपेट में आकर किशोर गंभीर घायल, पैर फैक्चर और कमर-कूल्हे में चोट, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, इकौना ब्लॉक परिसर का मामला
➡प्रयागराज- पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा, प्रकाश नारायण पांडे हत्याकांड में दोषी करार, संतराम, बलराम और जीत नारायण को भी उम्रकैद, MP-MLA कोर्ट ने 1-1 लाख का जुर्माना लगाया, 1980 में कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या की थी
➡बहराइच- किसान क्रांति यूनियन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पत्रकारों पर FIR वापस लेने की मांग, ज्ञापन सौंपा गया, धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन
➡बिजनौर- प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित पूर्व सांसद, ई-रिक्शा में सफर करते दिखे, पेट्रोल-डीजल बचत की पहल, कुंवर भारतेंद्र का वीडियो वायरल
➡संभल- सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने स्वगणना कराई, ऑनलाइन फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी की, जातीय गणना की भी मांग की
➡ललितपुर- दो बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 घायल, 2 गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मड़ावरा ब्लॉक का मामला
➡इटावा- जेल में 84 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की मौत, हत्या के मामले में सजा काट रहा था, अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, अजीतमल थाना क्षेत्र का मामला
➡अलीगढ़- मुफ्ती अब्दुल्लाह नदवी की अपील, ईद नमाज के लिए ट्रैफिक मुक्त रोड की मांग
➡रायबरेली- तेज आंधी में सड़क किनारे पेड़ गिरा, 4 पहिया वाहन क्षतिग्रस्त, चालक ने कूदकर बचाई जान, डलमऊ कोतवाली का मामला
➡सुल्तानपुर- कच्ची शराब बनाने वालों पर छापा, 30 लीटर शराब और 1450 किलो लहन बरामद, 2 लोगों पर केस दर्ज, नगर कोतवाली क्षेत्र
➡सहारनपुर- जातीय हिंसा फैलाने के आरोप में 3 गिरफ्तार, देवबंद के लाल वाला गांव का मामला
➡बरेली- पीएम और सीएम की अपील का दिखा असर, जिलाधिकारी अविनाश सिंह की नई पहल, ईंधन बचाने के लिए हटाया अपना स्कॉर्ट, आवास से स्टाफ के साथ पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट, शनिवार और रविवार को रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
➡दिल्ली- महर्षि महेश योगी आश्रम जमीन मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, धोखाधड़ी और अवैध बिक्री की SIT जांच के निर्देश, यूपी के मुख्य सचिव की निगरानी में जांच होगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया गया, चार्जशीट पर लगी रोक हटाई गई, नोएडा सेक्टर-39 FIR से जुड़ा मामला
➡दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ चर्चा, केरल मुख्यमंत्री के नाम पर हो सकती है घोषणा
➡दिल्ली- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CM भगवंत मान, पंजाब के किसानों की जायज़ मांगों पर विस्तृत चर्चा, कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श, खाद की निर्बाध सप्लाई का दिया गया आश्वासन, कृषि को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर, पंजाब को हरसंभव सहयोग का भरोसा, किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई
➡देहरादून- उत्तराखंड कैबिनेट की बड़ी बैठक में फैसले, सीएम और मंत्रियों की फ्लीट में 50% कटौती, सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे, एक अधिकारी एक वाहन नीति लागू, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, सरकारी खरीद में 50% EV अनिवार्य, विदेश यात्राओं में कटौती, सोलर और प्रोजेक्ट्स को 60 दिन में मंजूरी, स्थानीय उत्पाद और पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश
————————————-

More Stories
कौशाम्बी13मई26*ई-रिक्शा व दो बैटरी चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद,दो शातिर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 13 मई 26 श्री श्री रवि शंकर को संजीव मिश्रा की बधाई*
अयोध्या13मई26*श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं को मिल रहा निर्मल जल,न्यू इंडिया एश्योरेंस की सराहनीय पहल