लखनऊ13अगस्त26*शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू कर दिए हैं।
लखनऊ*उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू कर दिए हैं। कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले छात्र नए आवेदन के साथ स्कॉलरशिप का नवीनीकरण भी करा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हुई है।
छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के बाद पूरी तरह भरा हुआ फॉर्म और जरूरी दस्तावेज अपने स्कूल या संबंधित संस्थान में जमा करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2026 है।
कौन कर सकता है आवेदन?
• छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए
• छात्र उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहा हो
• सामान्य, SC और ST वर्ग के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
• OBC वर्ग के परिवार की सालाना आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
• अस्वच्छ पेशे से जुड़े परिवारों के लिए आय की कोई सीमा नहीं है
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, फीस की रसीद, बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और नामांकन संख्या जैसे दस्तावेज तैयार रखें।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्री-मैट्रिक रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालें और जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित स्कूल या संस्थान में जमा करें।
आवेदन के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जा रही है। छात्र फॉर्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक संबंधी जानकारी ध्यान से भरें, ताकि सत्यापन और स्कॉलरशिप की राशि मिलने में परेशानी न हो।
[ UP Scholarship 2026,
More Stories
राजनांदगाव 28सितम्बर 26*शंकर गुहा नियोगी शहीद दिवस पर राजनांदगांव में निकली रैली,
उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 सबका सम्मान-जीवन आसान: DM ने सुनी जनता की पुकार*