लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ : लखनऊ से अमेरिका में साइबर ठगी करने का मामला, लखनऊ की साइबर पुलिस के 3 लोग सस्पेंड किए गए, 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया, समिट बिल्डिंग से 150 लोग साइबर फ्रॉड में अरेस्ट हुए थे, पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों को पैसा लेकर छोड़ने का आरोप, जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस के 9 लोगों पर कार्रवाई की।
➡आजमगढ़ : महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का दीक्षोत्सव समारोह, विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षोत्सव समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में दीक्षोत्सव, राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दी सलाह, राज्यपाल बोलीं- युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी की भावना जरूरी, दीक्षोत्सव में 74 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां, 26 छात्र और 48 छात्राओं को मिली उपाधि, विद्यार्थियों को 20 पदकों से किया गया सम्मानित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित।
➡अमरोहा : तालाब में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ा गया, गजरौला थाना के कुदैना-चक गांव का मामला।
➡आगरा : बुजुर्ग की मौत के बाद हुआ ठगी का खुलासा, साइबर ठगों ने बुजुर्ग को निशाना बनाया था, क्रिप्टो के नाम पर 12 लाख 44 हजार ठगे, सोशल मीडिया के जरिए ठगों ने किया संपर्क, क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का दिया था लालच, बेटे ने बैंक स्टेटमेंट देखा तो होश उड़ गए, साइबर क्राइम थाने में हुआ मुकदमा दर्ज।
➡अयोध्या : राम मंदिर से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, इंटरव्यू देने पहुंचे पूर्व IPS और पूर्व DM, राम मंदिर में CEO के लिए इंटरव्यू, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व IPS राजेश पांडे पहुंचे- सूत्र, अयोध्या के पूर्व DM योगेश्वर राम मिश्रा पहुंचे- सूत्र।
➡बलिया : DM, SP ने छात्रों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं रही शामिल, हर तहसीलों पर भी निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, वीर लोरीक स्टेडियम से शहीद चौक तक तिरंगा यात्रा।
➡दिल्ली : दिल्ली दौरे पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी, यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात, प्रदेश के तमाम विषयों पर हुई बातचीत।
➡हमीरपुर : कलेक्ट्रेट के गेट पर GEN-ALPHA का हुजूम, बड़ी संख्या में मेन गेट पर जुटे स्कूली बच्चे, हमारे भी सपने, हमें भी DM बनना है- बच्चे, स्कूल जाने-आने के लिए पक्की सड़क की मांग, DM से मिलने की जिद पर अड़े GEN-ALPHA, बच्चों के अभिभावक भी प्रदर्शन में शामिल हैं, ग्राम पंचायत चंदूपुर के रहने वाले सभी ग्रामीण, DM ऑफिस में घुसने का भी किया था प्रयास, मांगे पूरी न होने तक वहीं डटे रहने की चेतावनी।
➡मथुरा : श्रावण मास पर मंदिरों में भारी सुरक्षा व्यवस्था, DM और SSP ने प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण, अधिकारियों ने सुविधा और सुरक्षा पर दिए निर्देश, DM ने श्रद्धालुओं को दी शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
➡दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 7 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, बिना वीजा भारत में रह रहे थे बांग्लादेशी, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, होटल, गेस्ट हाउस पर पुलिस का अभियान, डिपोर्टेशन तक हिरासत में रखने के आदेश।
➡बदायूं : गंगा नदी में MLA ने निकाली तिरंगा यात्रा, MLA हरिश शाक्य के कार्यक्रम में लापरवाही, गंगा नदी में मोटर बोट की छत पर बैठे लोग, गंगा नदी के तेज बहाव में हो सकता है हादसा, न सेफ्टी जैकेट, न किसी तरह का सुरक्षा इंतजाम, BJP जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भी बोट पर सवार।
➡ललितपुर : खाली ट्रक का पीछा कर रहे खनन अधिकारी, खनन व्यापारी और MO के बीच हुई बहस, खाली गाड़ी का चालान कर रहे अफसर- पीड़ित, ललितपुर के तालबेहट कोतवाली का मामला।
➡एटा : निराश्रित गोवंश के हमले से किसान की मौत, एटा मेडिकल कॉलेज लाते समय हुई मौत, सकीट थाना के घुटलई गांव का मामला।
➡लखनऊ : IRCTC के तत्कालीन CRM को सजा, कृष्ण मोहन त्रिपाठी को 3 साल की सजा, आय से 102 फीसदी अधिक मिली संपत्ति, 14.75 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया, 2009 में रिश्वत लेते अरेस्ट किए गए थे, 2010 में CBI ने मुकदमा दर्ज किया था।
➡चंदौली : म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी, साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 16 राज्यों तक नेटवर्क फैला होने का दावा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच में 17 म्यूल बैंक खाते चिन्हित हुए, NCRP पर 76 साइबर फ्रॉड की शिकायतें मिलीं, करीब 29 लाख रुपये की ठगी सामने आई, 7.20 लाख के फ्रॉड का भी मिला रिकॉर्ड, 5 पासबुक, 6 डेबिट कार्ड, 6 सिम, 3 फोन बरामद, 2 कूटरचित आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज बरामद, अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क की जांच जारी।
➡मुरादाबाद : दो नेताओं के बीच जमकर गाली-गलौज, नन्हे चौधरी, गिरीश भन्डुला में कहासुनी, BJP महानगर अध्यक्ष हैं गिरीश भन्डुला, शिव सेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष हैं नन्हे, कहासुनी के बाद दोनों में जोरदार झड़प, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सिविल लाइन थाना इलाके का मामला।
➡कानपुर देहात : राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने निकाली तिरंगा यात्रा, उप जिलाधिकारी, कार्यकर्ता और लोग हुए शामिल, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया माहौल।
➡सीतापुर : विधायक शशांक त्रिवेदी ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली, तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग।
➡लखनऊ : CMS में 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक ओलम्पियाड, ओडिसी इंटरनेशनल 2026 का आज होगा भव्य उद्घाटन, CMS राजाजीपुरम प्रथम कैंपस में होगा आयोजन, आज से 14 अगस्त तक चलेगा ओडिसी इंटरनेशनल 2026, नेपाल समेत कई राज्यों से 500 से अधिक छात्र लेंगे हिस्सा, ‘लिटरेचर फॉर लास्टिंग अर्थ’ थीम पर हो रहा आयोजन, आज शाम 4 बजे ओडिसी इंटरनेशनल 2026 का उद्घाटन, सुबह 9 बजे से शुरू होगा प्रतियोगिताओं का सिलसिला।
➡मैनपुरी : मामूली विवाद में दबंगों ने व्यक्ति को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई – एसपी, थाना एलाऊ के ग्राम मंछना की घटना।
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ11अगस्त2026*छह जिलों में अग्निवीरों की भर्ती 17 से शुरू होगी।*
सुल्तानपुर11अगस्त26*अवैध शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया,
सुल्तानपुर11अगस्त26*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*