लखनऊ06मई2025*आज से यू-टर्न लेगा मौसम, फिर लौटेगी गर्मी
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में मंगलवार से मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण 6 मई से गर्म हवाओं और मई की चुभन भरी गर्मी की वापसी होगी। सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहे और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। महानगर, गोमतीनगर और पुराने लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। शाम को हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन अब उमस और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा हो सकता है।
#WeatherUpdate #HeatWaveAlert #LucknowWeather #UPWeatherNews #Lucknow #UttarPradesh #HotWinds #IMDAlert #MonsoonWait

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*