लखनऊ06अगस्त*सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में बैठक कर अभियान को तेज करने के लिए पूर्व मंत्री गोप ने ली मीटिंग*
मेराज अहमद
लखनऊ उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 5 अगस्त २०२२ दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मन्त्री मा.अरविन्द कुमार सिंह “गोप” जी ने अपने जे-२ पार्क रोड लखनऊ स्थित आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के निर्देश पर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में बैठक कर अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में मा. गोप जी ने सभी लोगों को अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं अपने ओजस्वी नेता मा. अखिलेश यादव जी विकासपरक कार्यशैली के माध्यम से जोड़कर पार्टी को मज़बूत करने की रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला,पूर्व प्रदेश सचिव श्री दीपक रंजन,प्रवक्ता श्री आशुतोष वर्मा,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष युवजनसभा श्री अरविंद गिरी एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा श्री दिग्विजय सिंह देव,श्री रवि यादव उपस्थित रहे।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें