लखनऊ02नवम्बर23*यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ने की तैयार कांग्रेस,
बूथ स्तर तक खड़ा कर चुकी है संगठन
जल्द ही प्रदेश मुख्यालय से लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारी भी घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी (Congress Spokesperson Anshu Awasthi) ने बताया कि प्रदेश की सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ने की तैयारी है। बूथ स्तर तक संगठन खड़ा कर चुके हैं। बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें शुरू की जाएंगी।
कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) की ओर से प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को तीन हिस्से में बांटकर तैयारी की जा रही है। पहली और दूसरी श्रेणी में 30-30 सीटें हैं। जबकि तीसरी श्रेणी में 20 सीटें रखी गईं हैं।
इन सीटों पर है फोकस
पहली श्रेणी की सीटों में रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फूलपुर, धौरहरा, पीलीभीत, उन्नाव, फर्रुखाबाद, बांदा, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, नगीना, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फतेहपुर, घोसी, जौनपुर, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, गोंडा, डुमरियागंज, महराजंगज, सलेमपुर, चंदौली, राबर्टसगंज शामिल हैं। इन सीटों पर बूथवार तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान भी इन सीटों पर विशेष तौर पर फोकस किए गए हैं।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे