लखनऊ01दिसम्बर23* पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा जनपद लखनऊ में नो पार्किंग जोन सुनिश्चित किया गया*
यातायात पुलिस द्वारा विगत एक सप्ताह से विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर वाहन चालकों/स्वामियों को नो पार्किंग जोन के बारे में अवगत कराया गया है एवं नो पार्किंग जोन में वाहन न खड़े करने के प्रति जागरुक भी किया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा जनपद लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को लाउड हेलर से नो पार्किंग में से हटने के लिये अनाउंसमेंट करने के पश्चात भी न हटने पर कुल 82 वाहनों (चार पहिया-82) को क्रेन से टो किया गया एवं 300 वाहनों के विरुद्ध नो पार्किंग की धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई।
*हजरतगंज क्षेत्र- 16*
*गोमतीनगर क्षेत्र- 50*
*आलमबाग क्षेत्र- 16*

More Stories
लखनऊ 15 मई 26 *खाली चैंबर,ऊंघते मंत्री,विभाग मिलने के इंतजार में यूपी के नए मंत्री
पूर्णिया बिहार 16 मई 26 कालाजार उन्मूलन पर पटना में बड़ी बैठक, 23 जिलों ने पूरा किया डोसियर का काम
बाँदा 15 मई 26 *25 लाख का लोन चाहिए था, नहीं मिला तो बिजली टावर पर चढ़ गया युवक, बांदा में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा