August 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज ११फरवरी 26  * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ प्रयागराज,*  रोजगार अधिकार अभियान की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए बजट में घोषणा की जाए, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। यह बेहद चिंताजनक है और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बजट में रोजगार सृजन को लेकर महज प्रोपेगैंडा है। बजट में उल्लेख है कि 50 लाख करोड़ रूपये निवेश के एमओयू हुए हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश से पूंजी पलायन हो रहा है, साथी बेकारी भयावह स्थिति के चलते श्रमशक्ति का पलायन हो रहा है। कारपोरेट घरानों द्वारा निवेश की बात छोड़िए सरकारी आंकड़ों में ही लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का आधा हिस्सा विकसित प्रदेशों में चला जाता है। प्रदेश में एमएसएमई संकटग्रस्त है, इसके लिए भी कुछ नहीं किया गया जो उल्लेख लायक हो

लखनऊ ९ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें

लखनऊ ९ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ- बीजेपी के व्यापार प्रकोष्ठ का सम्मेलन, PWD विश्वेश्वरैया हाल में हो रहा सम्मेलन, डिप्टी CM केशव मौर्य,MLA पंकज सिंह मौजूद, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी है मौजूद, केंद्रीय बजट पर सम्मेलन में विस्तृत चर्चा, व्यापारियों के हितों-समस्याओं पर होगी चर्चा

➡हाथरस – सेना के जवान की हत्या का मामला, मृतक की पत्नी निधि का वीडियो वायरल, जिला प्रशासन से न्याय, कार्रवाई की गुहार, थाना सादाबाद क्षेत्र के हाथरस रोड की घटना

➡हाथरस – मुरसान थाने पर पथराव का मामला, 3 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद पथराव, उपनिरीक्षक हरिओम की तहरीर पर केस, 121 लोगों के खिलाफ लिखा गया केस, 51 नामजद और 70 अज्ञातों पर मुकदमा, थाना मुरसान में 8 धाराओं में मुकदमा दर्ज

➡रायबरेली- चोरी की घटना का पुलिस खुलासा, करीब 16 लाख रुपए के जेवर मिले, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद, ASP संजीव कुमार सिन्हा ने दी जानकारी

➡चंदौली- ANTF और चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.5 करोड़ का गांजा बरामद, 2 अरेस्ट, DCM से 499 किलो से ज्यादा का गांजा मिला, मौके से डीसीएम, मोबाइल और नकदी जब्त, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज ,. कटसिला के समीप बाबा ढाबा की घटना

➡मैनपुरी – दबंगों का पीड़ित की जमीन पर कब्जा , पीड़ित परिवार की डीएम से गुहार , DM दफ़्तर पर पीड़ित परिवार धरने पर , दबंग जितेंद्र ने किया अवैध निर्माण- पीड़ित , डीएम ने मामले के दिए जांच के आदेश , तहसील किशनी क्षेत्र ग्राम उदयपुर का मामला

➡दिल्ली- पश्चिम बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI और पक्षकारों में लिस्ट साझा करने पर विवाद , 7.08 करोड़ वोटरों में 6.75 करोड़ मैप किए गए-ECI, 1.36 करोड़ वोटर लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में आए-ECI

➡जालौन- आटा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

➡जालौन- अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध का सुसाइड, घर के दरवाजे पर फांसी लगाई, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, उरई कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चुर्खी बाईपास बघौरा की घटना

➡रायबरेली- चोरों ने घर से की लाखों की चोरी, घरवालों की गैर मौजूदगी में घटना, लाखों के जेवरात और नगदी पार, पीड़ित को लौटने पर हुई जानकारी , पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी, बछरावां क्षेत्र के लालगंज रोड की घटना

➡हमीरपुर- अवैध वसूली में संलिप्त 3 अधिकारी निलंबित, ऑनलाइन आवेदन, पत्रावली निस्तारण पर वसूली, अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर एक्शन, जिला उद्योग कार्यालय में हो रही थी अवैध वसूली, मुख्य विकास अधिकारी एवं ADM हमीरपुर का एक्शन, दो सदस्यीय जांच समिति की आख्या पर एक्शन, सहायक आयुक्त उद्योग रवि वर्मा निलंबित, सहायक प्रबंधक संतोष राव निलंबित हुए , जिला प्रबंधक मिलन कुमार भी निलंबित किए गए

➡जालौन- पीड़ित परिवार की तांत्रिक के खिलाफ तहरीर, परेशान परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार, गांव के पिता-पुत्र पर तंत्र विद्या का आरोप, पत्नी पर भी तंत्र विधा करने का आरोप, माधौगढ़ क्षेत्र के गोपालपुरा गांव का मामला

➡कानपुर देहात- गिरी होटल के पीछे युवक का शव मिला, युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡लखीमपुर- युवक का शव मिलने से हड़कंप , गर्दन पर गोली लगा शव मिला, शव के पास तमंचा भी बरामद, मितौली के लिलहौवा नहर पटरी की घटना

Taza Khabar