June 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ६ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर गनेस खेड़ा में पौधारोपण, 1000 पौधों का वितरण

लखनऊ ६ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर गनेस खेड़ा में पौधारोपण, 1000 पौधों का वितरण

लखनऊ ६ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर गनेस खेड़ा में पौधारोपण, 1000 पौधों का वितरण

मोहनलालगंज, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को ग्राम गनेस खेड़ा, नगर पंचायत मोहनलालगंज में मेरा युवा भारत, लखनऊ द्वारा पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में राज्य निदेशक गोपेश पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के पांच जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच युवा मंडलों को गोद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ लखनऊ के लक्ष्य यूथ फाउंडेशन को गोद लेकर किया जा रहा है। लक्ष्य यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं एवं समाज के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।इस अवसर पर जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय-सत्यम द्वारा ग्रामवासियों को 1000 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।उपनिदेशक मेरा युवा भारत अनुराग यादव ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को युवा मंडलों के माध्यम से जोड़कर राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करना उद्देश्य है। लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के प्रबंधक अवधेश कुमार ने बताया कि उनका यूथ क्लब पिछले 10 वर्षों से समाज सेवा एवं युवाओं के उत्थान के लिए सक्रिय है कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि दीक्षित ने मेरा युवा भारत की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्रधान गिरिजा शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा, ग्रामवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Taza Khabar