लखनऊ १८ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- नोएडा प्राधिकरण के 3 अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा, GM आरपी सिंह के खिलाफ जांच में तेजी आएगी, शासन ने अंडरग्राउंड केबिल घोटाले पर रिपोर्ट मांगी, आरपी सिंह समेत 2 इंजीनियर जांच में दोषी मिले थे, CBI की चार्जशीट में भी आरपी सिंह का नाम शामिल है, विभागीय जांच के नाम पर इंजीनियरों ने फाइल दबवा रखी थी, घोटाले के बावजूद प्रमोशन पाते रहे नोएडा के इंजीनियर, सेक्टर 39 थाने में आरपी सिंह ने खुद दर्ज कराई थी FIR, आरपी सिंह पहले सीबीआई के गवाह बन गए थे, अब सीबीआई ने आरपी सिंह को ही चार्जशीट कर दिया है, निजामुद्दीन और प्रमोद का नोएडा से तबादला हो चुका है, नोएडा में केबिल घोटाले का जिन्न फिर बाहर आया
➡गोरखपुर- गोरखपुर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय बजट 2026 युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे, BJP युवा मोर्चा गोरखपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी मौजूद, कई मंडल और जिले के संगठन के कार्यकर्ता मौजूद, युवा साथियों के साथ बजट पर चर्चा करेंगे- पंकज
➡आगरा- आगरा में साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 से 2.5 करोड़ की फर्जी लोन ठगी का खुलासा, 200 से 250 लोगों के नाम पर कराया फर्जी लोन, पैन-आधार क्लोन कर तैयार किए फर्जी दस्तावेज, 2021 से चला रहा था ठगों का संगठित गिरोह, गैंग का सदस्य नारायण उर्फ नितिन गिरफ्तार, चार नामों से करता था पहचान का इस्तेमाल नितिन, नारायण, मनोज, शैलेन्द्र से था सक्रिय, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बैंकों से कराता था लोन, हर लोन पर 80 हजार से 1 लाख तक कमाता था, अब तक करीब 2 करोड़ से ज्यादा अवैध कमाई, लोन पर खरीदी स्कूटी, बाइक, एसी और मोबाइल, दिल्ली निवासी सन्नी उर्फ प्रमोद भी शामिल, एक अन्य शातिर आरोपी संजेश की तलाश जारी, पुलिस ने फोन, आधार, पैन और नगदी बरामद की
➡अमरोहा- नगर पंचायत नौगांवा सादात में घमासान, चेयरमैन सुबीना जैदी के पति का प्रवेश वर्जित, नदीम जैदी का प्रवेश वर्जित, लगाए गए पोस्टर, EO सलिल भारद्वाज ने पोस्टर चस्पा कराए, नदीम जैदी काम में करते हैं हस्तक्षेप – EO, सुबीना जैदी पंचायत कार्यालय नहीं आतीं- EO
➡मिर्जापुर- भीम आर्मी का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, गैंगरेप मामले में कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन, पीड़िता की मां के समर्थन में प्रदर्शन किया, मां का सीओ चुनार मंझरी राव पर भी आरोप, चुनार कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बरेली- दबंगों ने दुकानदार को जमकर पीटा, मामूली विवाद के बाद लात घूंसे मारे, मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, बारादरी के सतीपुर चौराहे के पास पीटा
➡बरेली- सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर इनकम टैक्स की रेड, फैक्ट्री के अंदर आने जाने वालों पर लगाई रोक, कम्प्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, सीसीटीवी जब्त, फैक्ट्री मैनेजर, स्टाफ भी टीम ने कब्जे में लिया, सीबीगंज थाना क्षेत्र में है सुपीरियर शराब फैक्ट्री
➡हापुड़- माइक्रोक्रेडिट कंपनी के ऑफिस में बड़ी चोरी, कर्मचारी अंकुर ने ही चोरी को दिया अंजाम, 1,15,320 रुपये चुराकर कर्मचारी अंकुर फरार, शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पिलखुवा कोतवाली के सर्वोदयनगर का मामला
➡हापुड़- हापुड़ में जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही, परीक्षा दे रहा छात्र अंसर शीट ही ले गया, यूपी बोर्ड 10वीं की आंसर शीट ही ले गया, प्रश्न पत्र छोड़कर आंसर शीट ले गया छात्र, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की लापरवाही, पिलखुवा के श्री चंडी इंटर कॉलेज का मामला
➡मथुरा- ई चालान ऑफिस में मिला होमगार्ड का शव, पंखे से होमगार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, होमगार्ड लखन बलदेव इलाके का निवासी था, ई चालान ऑफिस में ही तैनात था होमगार्ड, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, थाना सदर बाजार इलाके की घटना
➡फर्रुखाबाद- युवक से मारपीट कर बाइक में लगाई आग, दबंगों ने जमीन में लगे खंभे उखाड़कर फेंके, युवक ने खंभे उखाड़कर फेंकने से किया मना, दबंगों की मारपीट से युवक हुआ लहूलुहान, थाना कमालगंज नगला खेम रेगाई का मामला
➡प्रतापगढ़- बोर्ड परीक्षा में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, ढंग से संचालित न मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज, फील्ड का चक्कर लगाकर आए डीआईओएस को फटकारा, मैने एक SOP बनाया है उस पर सब रिपोर्टिंग करेंगे- डीएम, जिले में 1,02,983 परीक्षार्थी 166 केंद्रों पर दे रहे परीक्षा
➡फिरोजाबा- करोड़ों रुपये की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी, धान की भूसी में छिपाकर ट्रक में रखी थी खेप, ट्रक से 810 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप जब्त, टीम ने दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार, पंजाब से बिहार कर रहे थे शराब तस्कर, मटसेना के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जब्त
➡ललितपुर- एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बिना फिटनेस, बिना बीमा, फॉल्टी नंबर प्लेट के खिलाफ अभियान, बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे कई वाहनों का चालान, डीसीएम को यातायात पुलिस ने किया सीज
➡मेरठ- पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, झगड़े के बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, हलाले के लिए देवर से कराया गया निकाह, ससुरालियों ने देवर से कराया निकाह, करा देवर से बनवाएं शरीरिक संबंध, हलाला करा पहले पति से कराया महिला का निकाह, महिला का पति सऊदी में करता है नौकरी, 3 साल पहले हुई थी शादी,पहले पति से एक बच्चा, विरोध करने पर महिला की पिटाई कर घर से निकाला, पीड़िता ने न्याय के लिए लगाई SSP से गुहार, परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव का मामला
➡बुलंदशहर- क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष का आवाहन, UGC के खिलाफ होगा महाआंदोलन- राज , सवर्ण समाज में होगा शामिल- राज शेखावत
➡संभल – पति ने गर्भवती पत्नी को जमकर पीटा, पत्नी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, दहेज को लेकर मारपीट करने का आरोप, दोनों बताए जा रहे सरकारी अध्यापक, चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡अमेठी- अमेठी कोतवाली पुलिस ने 4 चोर पकड़े, 8 दिन पूर्व चोरी के मामले में गिरफ्तारी, 2 नलकूप इंजन, एक मैजिक बरामद, कोतवाली क्षेत्र के दरखा गांव से चुराया था
➡प्रयागराज- यमुनानगर जोन के मांडा इलाके में हादसा, ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुसा, हादसे में मंदिर ध्वस्त, सीसीटीवी वायरल
➡अमेठी- एसपी के निर्देश पर चला धड़पकड़ अभियान, पुलिस ने एक साथ 28 वारण्टियों को पकड़ा, विभिन्न मामलों में वांछित थे सभी अभियुक्त
———————————————————————————–

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी26* पूर्णिया के तालाब को मिल रहा नया रूप, डीएम ने किया निरीक्षण
● दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत देते हुए अंतरिम राहत प्रदान की है
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26*कसबा थाना ने की बड़ी कार्रवाई, 99 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार