लखनऊ 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[21/11, 17:49] +91 81888 99938: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे
पीएम मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे
5वें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे पीएम
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत समारोह
[21/11, 17:50] +91 81888 99938: *योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी, विकसित होगा यूपी-एमसीईआई*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते साढ़े नौ वर्षों में 28 स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे का हुआ व्यापक विस्तार*
*अब संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं, अनुसंधान और कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय उत्कृष्टता मानकों के अनुरूप बनाने पर जोर*
*मूल्यांकन, गैप एनालिसिस और ग्रेडिंग के जरिए मेडिकल कॉलेजों की क्षमताओं का होगा आकलन*
*बेहतर चिकित्सा सेवाओं के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की नई कार्यबल तैयार करने में मिलेगी मदद*
*लखनऊ, 21 नवंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। इसी क्रम में 28 स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के साथ चिकित्सा शिक्षा की पहुंच का विस्तार हुआ है। अब योगी सरकार का जोर इस विस्तारित संस्थागत ढांचे को गुणवत्ता, उत्कृष्टता और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के नए मानकों से जोड़ने पर है।
इसी दिशा में प्रदेश के राजकीय एवं स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों के मूल्यांकन के लिए राज्यस्तरीय फ्रेमवर्क यूपी मेडिकल कॉलेज एक्सीलेंस इंडेक्स’ (UP-MCEI) विकसित करने की पहल की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्टता मानकों के अनुरूप विकसित करना और चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है।
*मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली का होगा व्यापक मूल्यांकन*
इस पहल के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों की शैक्षणिक गतिविधियों, चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को उपलब्ध सेवाओं, विद्यार्थियों के अनुभव, अनुसंधान और संस्थागत कार्यप्रणाली का व्यापक मूल्यांकन किया जाएगा। इससे संस्थानों की वर्तमान उपलब्धियों का आकलन करने के साथ उनकी कमियों और सुधार की संभावनाओं को भी व्यवस्थित रूप से चिह्नित किया जा सकेगा। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, नेहा शर्मा के निर्देश पर इस इंडेक्स को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए विस्तृत पैरामीटर्स, इंडिकेटर्स, वेटेज, स्कोरिंग रूब्रिक और असेसमेंट मेथोडोलॉजी तैयार की जाएगी। इसका लक्ष्य संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित उत्कृष्टता के मानकों के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
*मूल्यांकन से लेकर सुधार और ग्रेडिंग तक होगी व्यवस्थित प्रक्रिया*
यूपी-एमसीईआई के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों का गैप एनालिसिस किया जाएगा। इसके माध्यम से संस्थानों की मौजूदा व्यवस्थाओं और निर्धारित उत्कृष्टता मानकों के बीच अंतर तथा सुधार की संभावनाओं को चिह्नित किया जाएगा। संबंधित मेडिकल कॉलेजों को इन क्षेत्रों में अपनी व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इसके बाद निर्धारित मानकों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन और ग्रेडिंग की जाएगी।
इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल मेडिकल कॉलेजों की तुलनात्मक रैंकिंग तैयार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक संस्थान को अपनी क्षमताओं का विस्तार करने और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। यह पहल योगी सरकार की उस प्राथमिकता को आगे बढ़ाएगी, जिसके तहत चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ उसकी गुणवत्ता और उपयोगिता को भी लगातार बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
*आम मरीजों और मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ*
इस पहल का व्यापक लाभ चिकित्सा शिक्षा के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेजों की संस्थागत क्षमताओं, चिकित्सा सुविधाओं और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने से मरीजों को अधिक व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। खासतौर पर दूर-दराज के जिलों में स्थित मेडिकल कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकेगी। वहीं, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने, अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और संस्थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने से कुशल एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नई कार्यबल तैयार करने में भी मदद मिलेगी। इससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और प्रभावशीलता को भी नई मजबूती मिल सकेगी।
*राष्ट्रीय मूल्यांकन व्यवस्थाओं का अध्ययन कर तैयार होगा फ्रेमवर्क*
इस पूरी व्यवस्था को विकसित करने के लिए डॉ. सत्यजीत वर्मा, संबद्ध अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति देश में प्रचलित राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न मूल्यांकन व्यवस्थाओं और मानकों का अध्ययन कर रही है। इनके आधार पर उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुरूप एक व्यापक एवं व्यावहारिक मूल्यांकन प्रणाली तैयार की जाएगी। प्रस्तावित व्यवस्था को पहले पायलट आधार पर लागू करने और इसके अनुभवों के आधार पर आगे प्रदेशव्यापी स्तर पर क्रियान्वित करने की योजना है।
[21/11, 18:15] +91 81888 99938: *बाराबंकी: अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर विहिप का आयोजन कल…*
विश्व हिंदू परिषद 22 नवंबर को जन्मशताब्दी वर्ष एवं हितचिंतक अभियान का करेगी शुभारंभ।
मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी होंगे, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की रहेगी विशेष उपस्थिति।
सहाय लॉज मैरिज लॉन में दोपहर दो बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम।
[21/11, 18:15] +91 81888 99938: *बाराबंकी: सामूहिक विवाह समारोह में 425 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ…*
रामसनेहीघाट के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ भव्य आयोजन।
सैकड़ों जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधे, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद।
अति आवश्यक कार्य से राज्यमंत्री की गैरमौजूदगी समारोह में चर्चा का विषय बनी।
[21/11, 18:16] +91 81888 99938: *ब्रेकिंग लखनऊ: अटारी में बनेगा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सीड पार्क…*
मलीहाबाद तहसील के चार गांवों में 3.6344 हेक्टेयर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू।
शाहमऊ, रुदानखेड़ा, अटारी और पाराभदराही की भूमि परियोजना में होगी शामिल।
कृषि विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर जमीन से जुड़े दावे और आपत्तियां मांगीं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए सूचना प्रकाशन की तारीख से 10 दिन का समय निर्धारित।
[21/11, 18:18] +91 81888 99938: *हल्द्वानी- बैठक में चढ़ा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का पारा*
*अधिकारियों से बोले डीएम: नौकरी छोड़ मुनीम गिरी करो*
*PMGSY की सड़कों में लापरवाही पर हुए बेहद नाराज*
*बोले जनता टैक्स के रूप में पैसा देती है उसमें लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त*
*डीएम ने सभी अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार*
*तनख्वाह सरकार की लेते हो और नौकरी ठेकेदार की करते हो: डीएम*
*PMGSY के तीनों अभियंताओं का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश।*
[21/11, 18:21] +91 81888 99938: लखनऊ- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच गए हैं, यहां पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देशभर के 52 मेधावी प्रशिक्षुओं को सम्मानित करेंगे, समारोह में विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और प्रशिक्षण केंद्रों के करीब 4461 युवा शामिल हो रहे हैं, कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी माता के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की
[21/11, 18:22] +91 81888 99938: अहमदाबाद
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में 85 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए 2,000 पुलिसकर्मी और 1,500 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। करीब 600 CCTV कैमरे, BDDS और QRT टीमें, 8 एंबुलेंस, 2 अस्पताल और 5 मेडिकल टीमें भी मुस्तैद हैं। दर्शकों से समय पर पहुंचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई।
[21/11, 18:28] +91 81888 99938: *लखनऊ में आयोजित 5वां कौशल दीक्षांत समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन*
प्रधानमंत्री जी मे जब यह प्रारंभ किया तो 2017 के बाद उत्तरप्रदेश ने स्किल मिशन अभियान को तेजी से बढ़ाया।
आज प्रदेश के अंदर युवाओं की ताकत को प्लेटफार्म मिलने का परिणाम है कि हमने उत्तरप्रदेश में 17 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करके,7 लाख युवाओ को कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से समायोजन करने में सफलता प्राप्त की।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में 2 लाख 65 हजार से अधिक ग्रामीण युवक युवतियों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण देकर 1 लाख 23 हजार से अधिक को सीधे रोजगार उपलब्ध करवाने में सफलता मिली।

More Stories
लखनऊ 21 नवम्बर 26*समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका दिया
चिटकूट 21 नवम्बर 26*करीब तीन वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप, पंचायत सहायक ने अधिकारियों से लगाई गुहार
चित्रकूट 21 नवम्बर 26*बारिश में कच्चे मकान ढहने से गरीब परिवारों का भारी नुकसान, मुआवजे के लिए भटक रहे ग्रामीण