April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ- आज पुलिस लाइन में खेली जाएगी होली, हजरतगंज से पुलिस लाइन के लिए निकली यात्रा, पुलिस कमिश्नर बग्घी पर पुलिस लाइन पहुंच रहे, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर बग्घी पर सवार, पुलिसकर्मी पैदल यात्रा करते पुलिस लाइन पहुंच रहे, पुलिस कर्मी DJ की धुन पर थिरक रहे हैं, डीसीपी, ADCP, एसीपी, पुलिस कर्मी मौजूद.

➡झांसी- पुलिस लाइन में जमकर उड़े रंग, गुलाल, SSP ने पुलिसकर्मियों के साथ किया डांस, ड्यूटी के तनाव को भूलकर होली खेली, ढोल-नगाड़ों की थाप पर होली खेली गई.

➡रायबरेली- शिवगढ़ CHC में महिला की मौत पर हंगामा, इंजेक्शन लगाने के बाद मौत का आरोप, ट्रेनी फार्मेसिस्ट पर लापरवाही का आरोप, मौके से फरार हुआ आरोपी ट्रेनी फार्मासिस्ट, परिजनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस,
महिला का BP हाई था- सीएचसी अधीक्षक.

➡बहराइच – सरयू नहर में डूबकर युवक की मौत, देर शाम डूबा था, अगले दिन शव बरामद, थाना सुजौली की सरयू नहर की घटना.

➡मेरठ – होली पर बिजली गुल होने पर हंगामा, बवाल, डीजे की धुन पर होली मना रहे थे सभी युवक, नशे में युवकों ने बिजली घर में की तोड़फोड़, दर्जनभर से अधिक युवकों ने बोला था धावा, तोड़फोड़ कर बिजली कर्मियों से की मारपीट,
बिजली घर में वाहन, सामान में तोड़फोड़ की, बिजली घर में रजिस्टर और रिकॉर्ड भी फाड़े , लिसाड़ी गेट थाना के बिजली घर का मामला.

➡गाज़ियाबाद- सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे गाजियाबाद, संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, पदाधिकारियों के साथ होगी समन्वय बैठक.

➡चंदौली- नशेड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, डीडीयू जंक्शन पर चले लाठी-डंडे, सर्कुलेटिंग एरिया में चले लाठी-डंडे, स्टेशन परिसर पर मची अफरातफरी.

➡आगरा- शादी से इनकार, प्रेमिका की खौफनाक करतूत, ऑटो चालक प्रेमी को जिंदा जलाकर मार डाला, जले ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत , 80% गंभीर रूप से झुलसा था ऑटो चालक , शादीशुदा प्रेमिका, परिजनों ने जलाया था जिंदा, शादी से इनकार पर पेट्रोल डालकर जलाया था, 2 साल से था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग- पुलिस, शाहगंज स्वरूप कॉलोनी निवासी था मृतक चांद, आरोपी प्रेमिका शबनम मथुरा की बताई जा रही, महिला पर बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, थाना शाहगंज आजमपाड़ा रोड की थी वारदात.

➡आजमगढ़- पुलिस मुठभेड़ में गौतस्कर गिरफ्तार, घायल के दाहिने पैर में गोली लगी, पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की थी, एक आरोपी फरार, पुलिस तलाश रही, थाना निजामाबाद क्षेत्र में हुई मुठभेड़.

➡संतकबीरनगर- दम्पति को दबंगों ने घेरकर पीटा, मजदूर महिला के साथ की छेड़खानी, मोहनलालपुर मगहर का मामला.

➡पटना- नीतीश कुमार के आवास पर हलचल तेज, JDU नेता, कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचे, बिहार के डीजीपी भी सीएम आवास पर मौजूद, बिहार को अब नया मुख्यमंत्री मिलेगा, बीजेपी की ओर से नया मुख्यमंत्री तय होगा,
CM नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, CM नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं- नीतीश.

➡बस्ती- तेज रफ्तार थार गाड़ी ने युवक को रौंदा, बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा, भीषण हादसे का फुटेज भी आया सामने, थार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार,
कलवारी थाना के कुशौरा बाजार की घटना.

➡पटना- राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे नीतीश , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, CM नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन, आज ही राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे,
नीतीश ने लिखा, राज्यसभा जाना चाहता हूं.

➡पटना- सीएम नीतीश कुमार का एक्स पर पोस्ट, राज्यसभा जाना चाहता हूं- नीतीश, विकसित बिहार का संकल्प जारी रहेगा- नीतीश, बिहार में नई सरकार को सहयोग रहेगा- नीतीश.

➡बदायूं- होली में डीजे बजाने को लेकर बवाल, गांव में दो पक्षों के बीच खूनी टकराव, नशे में करीब 100 लोग आमने-सामने, हालात बेकाबू, पुलिस के सामने पथराव, भारी-भरकम फोर्स, PAC मौके पर पहुंची,
एक दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया, तनाव देखते हुए इलाके में पुलिस तैनात, उझानी थाना क्षेत्र क़े संजरपुर का मामला.

➡पटना- नीतीश कुमार पर बोले ललन सिंह, ये नीतीश का खुद का फैसला होगा- ललन, नीतीश जहां जाएंगे हम उनके साथ- ललन,

➡सुल्तानपुर – बीजेपी एमएलसी डिजिटल अरेस्ट हुए, शैलेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल अरेस्ट हुए, 1.5 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहे शैलेंद्र, आरोपी ने खुद को ATS से बताया था, साइबर, क्राइम ब्रांच पुलिस जांच कर रही.

➡बरेली- पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली, फिल्मी गीतों पर जमकर नाचे एसएसपी, एसपी सिटी समेत अधिकारियों का डांस, DIG अजय साहनी के आवास पहुंचे सभी, पुलिसकर्मियों को लेकर आए SSP, डीएम,
गाना गाकर DIG को SSP ने बाहर बुलाया, एडीजी आवास भी पहुंचे पुलिस, अधिकारी.

➡प्रतापगढ़- डीएम और एसपी ने खेली होली, गुलाल-रंग लगाकर गले मिले, पुलिस लाइन में होली खेली गई,

➡औरैया – दो पक्षों में पुरानी रंजिश में चली गोली,घटना में चार लोग घायल, सभी भर्ती, तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी, बेला थाना क्षेत्र के गांव महू में फायरिंग,

➡पटना- पटना पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, नामांकन में शामिल होंगे अमित शाह, नीतीश कुमार, नितिन नवीन का नामांकन, 2 बजे नामांकन करेंगे CM नीतीश कुमार,

➡मुरादाबाद – पुलिस लाइन में खेली गई होली, गानों पर जमकर झूमे पुलिस जवान, विशेष टोपी में नजर आए एसपी सिटी, एसएसपी ने सिलेंडर से गुलाल उड़ाया, एसएसपी ने एसपी सिटी को घसीटा.

➡अयोध्या- संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला शव, युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, खाना खाने के बाद घर में गया था युवक, खंडासा थाना क्षेत्र मानूडीह की घटना.

➡पटना- तेजस्वी यादव का बयान, हमने पहले कहा था, नीतीश दिल्ली जाएंगे- तेजस्वी, हमने कहा था नीतीश सीएम नहीं रहेंगे- तेजस्वी, मैंने सीएम बदलने की बात कही थी – तेजस्वी, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लाया गया – तेजस्वी,
यहां रबर स्टैंप सीएम बैठाया जाएगा- तेजस्वी, पिछड़े नेताओं को BJP टिकने नहीं देती- तेजस्वी, BJP जिसके साथ रही उसे तबाह किया- तेजस्वी, बीजेपी RSS का मॉडल ला रही – तेजस्वी यादव.

➡पटना- सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे नीतीश- सूत्र, अभी एक महीने इस्तीफा नहीं देंगे नीतीश- सूत्र, 10 अप्रैल से शुरू होगा राज्यसभा का टर्म, 10 अप्रैल के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण
JDU दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की, राज्यसभा जाने से नाराज हैं JDU कार्यकर्ता.

➡बुलंदशहर – मेला गई नाबालिग का किडनैप, गैंगरेप, किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, कार सवार 4 युवकों पर गैंगरेप का आरोप, मेले से अगवा कर ले जाकर किया गैंगरेप, पुलिस ने चारों आरोपियों को किया अरेस्ट,
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र की घटना.

 

———————————

Taza Khabar