लखनऊ 30 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सीएम योगी ने सफल प्रतियोगियों को बधाई दी, UP PCS 2024 के सफल प्रतियोगियों को बधाई-CM, आपके अथक परिश्रम, अटूट लगन की परिणति है-CM, आप अपनी प्रतिभा से यूपी को नई गति देंगे- सीएम, जनसेवा को अपने आचरण का आधार बनाएंगे-CM, अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं-CM
➡लखनऊ- कॉमेडियन राजीव निगम की फेसबुक ID बंद, फेसबुक ID बंद होने से नाराज हुए कॉमेडियन, लोकतंत्र में सवाल पूछने का हक- राजीव निगम, फेसबुक क्यों बंद की गई मुझे नहीं पता- निगम
➡लखनऊ- युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जैद नामक युवक का खौफनाक कदम, गोली लगने से मौके पर ही हुई मौत, पुलिस असल कारण जानने में जुटी, गुडंबा थाना के आदिल नगर की घटना
➡लखनऊ- कल्याणपुर में दबंगों का पुलिस पर हमला, झूठी सूचना देकर 112 टीम को बुलाया गया, मौके पर सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज, अभद्रता, ईंट-पत्थर चलाकर भी किया गया हमला, सिपाही श्रवण कुमार की वर्दी फाड़ने की कोशिश, धीरज, रामस्वरूप और निर्मल उर्फ छोटू आरोपी, रामदीन, भूपेंद्र भी नामजद आरोपियों में शामिल, बक्शी का तालाब थाना के कल्याणपुर की घटना
➡लखनऊ- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान, इन्हें चुनाव के वक्त घुसपैठिए दिखते हैं- राय, असम में किसकी सरकार थी 10 साल- राय, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले अजय राय, ‘बीजेपी ने सहयोगियों को हमेशा बर्बाद किया है’, नीतीश को पूरी तरह कब्जे में ले लिया है- राय
➡एटा- युवक ने ससुरालियों को घर बुलाकर पीटा, परिवार वालों के साथ मिलकर की मारपीट, मारपीट में 4 लोग हुए हैं घायल- पुलिस, वजह जमीनी बंटवारा बताई गई- पुलिस, थाना मारहरा क्षेत्र के मोकमपुर की घटना
➡सीतापुर- तिलक में किशोर के पैर में लगी गोली, तिलक में हर्ष फायरिंग में लगी गोली, हालात नाजुक देख हायर सेंटर रेफर, हर्ष फायरिंग की पुलिस कर रही जांच, हरगांव थाना के सुजौलापुर का मामला
➡चंदौली- पूर्व मध्य रेल में डीडीयू मंडल ने मारी बाजी, सर्वश्रेष्ठ मंडल का खिताब किया अपने नाम, 70वें रेल सप्ताह समारोह में बड़ी उपलब्धि, एक साथ जीती कुल 11 प्रतिष्ठित शील्ड
➡आगरा- डिजिटल अरेस्ट कर की 25 लाख की ठगी, आतंकवादियों से मिले होने का डर दिखाया, रिटायर्ड शिक्षक को ठगों ने बनाया निशाना, सुप्रीम कोर्ट का फर्जी अरेस्ट वारंट दिखाया, पुलिस ने सभी बैंककर्मियों के साथ की बैठक, पुलिस ने बैठक के दौरान दिए दिशा निर्देश, रिटायर्ड कर्मी बड़ी रकम ट्रांसफर कराएं-DCP, रकम ट्रांसफर करवाने आए तो जांच करें- DCP, मामले में साइबर क्राइम में दर्ज हुआ केस
➡चित्रकूट- UPPCS में अभिषेक सिंह पटेल ने मारी बाजी, एक्जाम में 47वीं रैंक हासिल कर सफलता, सफलता हासिल कर बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर, जनपद के रायपुरवा माफी के निवासी
➡बरेली- गेहूं के खेत में मिला अज्ञात शव, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान, सूचना के बाद पहुंची पुलिस, भमोरा क्षेत्र के सेंधा रोड की घटना
➡हापुड़- NGO संचालक अदनान के साथ मारपीट, इनफलुऐंसर हाजी सलमाम ने की मारपीट, मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, हाजी सलमान ने गुर्गों संग की मारपीट, हापुड़ नगर क्षेत्र की बताई जा रही घटना
➡कन्नौज- स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने से आक्रोश, नाराज लोगों का विद्युत उपखंड पर प्रदर्शन, किसान यूनियन व स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, तिर्वा कस्बे के विद्युत उपखंड का मामला
➡चित्रकूट- 490 आंगनबाड़ी कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित, 486 सहायिका व 4 कार्यकत्रियों को मिली नियुक्ति, ‘सुपोषित यूपी-सशक्त भारत’ अभियान का आयोजन, मेरिट व पारदर्शिता के आधार पर हुआ चयन, 1 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
➡कानपुर देहात- युवक ने लगाई फांसी, कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला शव, युवक आए दिन घर में करता था विवाद, घटना से पहले मां से हुआ था झगड़ा, सुबह भाई ने देखा शव, मचा कोहराम, गजनेर थाना के लोदीपुर गांव की घटना
➡बागपत- एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा, SDM के नाम पर एक लाख की घूस मांगी, घूस लेते प्राइवेट ड्राइवर निशु त्यागी अरेस्ट, शिकायतकर्ता अक्षय कुमार की शिकायत, तहसील से आरोपी की गिरफ्तारी हुई
➡अम्बेडकरनगर- पीसीएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, अम्बेडकरनगर के मेधावियों ने लहराया परचम, पूजा तिवारी 7वीं रैंक हासिल कर बनीं SDM, 26वीं रैंक लाकर श्रष्टि चौधरी भी बनीं SDM, जिले की अन्नू वर्मा बनीं ट्रेजरी अफसर, अन्नू इस समय डिप्टी जेलर पद पर कार्यरत, विमलेश कुमार का चयन डिप्टी SP के पद पर
➡अलीगढ़- भुजपुरा बिजली घर पर ग्राहकों का हंगामा, विद्युत विभाग पर अवैध वसूली का आरोप, अनैतिक कनेक्शन काटने का भी आरोप, विद्युत कर्मचारी से 7 हजार लेकर कनेक्शन, विभाग ने भेजा 61 हजार का नोटिस, ऊपरकोट थाना के विद्युत उपकेंद्र का मामला
➡बिजनौर- बिजनौर में नुमाइश ठेकदारों की दबंगई, पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, ठेकेदार के गुर्गों ने लोगों को पीटा, महिलाओं के सामने डंडे से मारपीट, थाना नजीबाबाद के हर्षवाड़ा की घटना
➡कौशाम्बी- सिराथू के सुनील मौर्य को सफलता, UPPSC में हासिल की 82वीं रैंक, पिता चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं, नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नं-3 के निवासी
➡कानपुर- अपनी पत्नी और साली से प्रताड़ित युवक, पत्नी, उसकी बहन पर प्रताड़ना का आरोप, आखिरी बार मां को ऑडियो मैसेज भेजा, पत्नी-साली को मौत का जिम्मेदार बताया, ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप, मां से फोन पर बातचीत के बाद लापता, युवक की मां ने थाने में शिकायत की, गोविंदनगर थाना क्षेत्र का मामला
➡आगरा- RTO विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, स्कूली बस में बुरी तरह से भरे हुए बच्चे, MPS इंटर कॉलेज शमशाबाद की लापरवाही, हादसे के बाद भी RTO विभाग बना लापरवाह, जर्जर बस से गिरकर हुई थी छात्रा की मौत
➡पीलीभीत- बारिश में बहे पुल का निर्माण न होने से नाराज, गांव के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे, 50 गांव के 1.25 लाख लोगों को हो रही परेशानी, लाखों लोग 50 किमी से ज्यादा दूरी कर रहे तय, तख्ती बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंची भीड़, बीच से पुल बहने से आवागमन रुका है- ग्रामीण, शहर से सटे भगा मोहम्मदगंज पुल का मामला
➡बरेली- मुस्लिम युवक की चप्पल से पिटाई मामला, पिटाई करने वाला ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार, हिंदू युवती संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, ऋषभ ने दोस्तों संग मिलकर पीटा था, पिटाई का वीडियो इंस्टा पर भी डाला था, 7000 हजार रुपये भी ऋषभ ने छीने थे, 2000 हजार कराए थे ऑनलाइन ट्रांसफर, कैंट थाना के लाल फाटक के पास अरेस्ट
➡नोएडा- समलैंगिक डेटिंग ऐप से दोस्ती, ठगी का खेल, ब्लैकमेल कर लूटपाट करने वालों का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती कर लोगों को बुलाते, अपनी जगह पर बुलाकर करते थे लूटपाट, 4 मोबाइल, एक कार, चेन, नगदी बरामद, कैश न होने पर ATM से निकलवाते रकम, सेक्टर -113 थाना पुलिस ने सभी को पकड़ा
➡दिल्ली- AI से सुलझेंगी पानी की समस्याएं, दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा कदम, जल बोर्ड द्वारा AI चैटबॉट लॉन्च, CRM सिस्टम से शिकायतों की निगरानी, ऐप के जरिए सेवाएं आसानी से पहुंचेंगी, करोल बाग स्थित दफ्तर में लॉन्च कार्यक्रम
➡बिजनौर- प्रसिद्ध पत्थर गढ़ किले पर सफाई अभियान, समाजसेवी डॉ राखी अग्रवाल की टीम का अभियान, बोतलें, प्लास्टिक पैकेट और अन्य कचरा हटाया
➡दिल्ली- राष्ट्रपति से मिले हिमाचल प्रदेश के गवर्नर, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की, राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने मुलाकात की
➡दिल्ली- राष्ट्रपति से केरला के गवर्नर की मुलाकात, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले, केरला के गवर्नर हैं राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर
➡दिल्ली- लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, शब्बीर अहमद को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, पटियाला हाउस कोर्ट में आतंकी की पेशी, टीम ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी
➡दिल्ली- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बयान, पीएम कुछ भी कहें, जनता जानती है- प्रियंका, केरल की जनता को सच्चाई मालूम है- प्रियंका, वेस्ट एशिया पर हम डिबेट चाहते हैं- प्रियंका, जंग पर राजनीति करना ठीक नहीं है- प्रियंका, ‘हम देश की समस्याओं का समाधान चाहते हैं’
————————————————————————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26* जल जमाव की समस्या को लेकर विधायक ने नाला का किया शिलान्यास
लखनऊ 30 मार्च 26*स्मार्ट प्रीपेड मीटर में पूर्व में रिचार्ज करना पड़ेगा- यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल*
मथुरा 30 मार्च 26*थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*