पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26* जल जमाव की समस्या को लेकर विधायक ने नाला का किया शिलान्यास
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार : नगर विकास एवं आवास विभाग के सौजन्य से बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना अंतर्गत नगर परिषद कसबा पूर्णिया के वार्ड नंबर चौदह में मदरसा चौक से मोदो साह महिला कॉलेज कसबा के बांध तक 2 करोड़ 27 लाख 33 हजार 4021 रुपए लागत योजना का शिलान्यास किया गया। गरबा विधायक नितेश कुमार ने सब से पहले मौजूद तमाम लोगों को दिल की गहराइयों से मुबारकबादपेश किया , उन्होंने कहा कि मैं बहुत बड़ा खुशनसीब हूं कि मैं आज कस्बा नगर परिषद की सर जमीन पर नाले का शिलान्यास कर रहा हूं , यदि आप लोगों का प्यार मोहब्बत बरकरार रहा तो आगे भी मैं काम करता रहूंगा।
कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह, मुख्य पार्षद छाया कुमारी, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह, वार्ड पार्षद सुषमा देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि कसबा वासियों का प्रयास और मेरी मेहनत जरूर कामयाब होंगे।
मुख्य पार्षद छाया कुमारी ने कहा कि आज जो नाला निर्माण कार्य हो रहा है वह काबिले तारीफ कदम है। इससे जल जमाव से निजात अवश्य मिलेगी मिलेगी। उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह ने सबसे पहले विधायक नितेश कुमार का आभार प्रकट किया करते हुए कहा कि कसबा नगर परिषद में यह पहला योजना है और विधायक नितेश कुमार के द्वारा शिलन्यास होना बड़े ही फख्र की बात है ,

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
नई दिल्ली15जुलाई26*भारत में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर चालू, 10 नए रिएक्टरों का निर्माण जारी_*
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*