लखनऊ 22दिसम्बर 25*अरबी तथा फारसी की मुशी/मौलवी, आलिम की परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर भरने के संबंध में समय-सारणी का हुआ निर्धारण।*
लखनऊ *जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा अरगी तथा फारसी की मुशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी/अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी/अरबी) परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर भरने से सम्बन्धित समय-सारणी निम्नवत् निर्धारित की गयी है- मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा छात्र/छात्राओं का परिषद की मुंशी/मौलवी (रोकेण्डरी फारसी/अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी/अरबी) परीक्षा वर्ष 2026 के आवेदन पत्रो का आनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ होने की तिथि 20.11.2025,
परीक्षा वर्ष 2026 हेतु निर्धारित परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अवधि 20.11.2025 से 19.12.2025 तक, मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा छात्र/छात्राओं का परिषद की मुंशी / मौलवी (सेकेण्डरी फारसी/अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी/अस्थी) परीक्षा वर्ष 2026 के आवेदन पत्रों को आनलाइन नदरसा पोर्टल पर भरने की अन्तिम तिथि 20.12.2025, मदरसे के प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या द्वारा छात्र/छात्राओ के आवेदन पत्रो को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अन्तिम तिथि 22.12.2025, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा आवेदन पत्रो को आनलाइन मदरसा पोर्टल पर सन्देहास्पद बाटा को सम्मिलित करते हुए लाक करने की अन्तिम तिथि 26.12.2025, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा वर्ष 2026 हेतु परीक्षा केन्द्रो का निर्धारण करते हुए आनलाइन मदरसा पोर्टल पर परीक्षा केन्द्रों के डाटा फीड किये जाने की अवधि 26.12.2025 से 06.01.2026 तक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा वर्ष 2026 हेतु परीक्षा केन्द्रो के डाटा फीड किये जाने के उपरान्त परीक्षा केन्द्रो पर सम्मिलित होने वाले मदरसों की आनलाइन मदरसा पोर्टल पर मैपिंग की अवधि 06.01.2026 से 12.01.2026 तक, परीक्षा वर्ष 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक एवं डेस्क-स्लिप जारी किये जाने की तिथि 15.01.2026 तक निर्धारित की गई है।

More Stories
जयपुर1मई26*जयपुर: LPG संकट के बीच कीमतों में उछाल*
कानपुर नगर1 मई 26*मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित*
प्रयागराज1मई26*- 41 वर्षीय महिला माधुरी ने अपने ही परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है,