November 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

लखनऊ *यूपी में 7.57 करोड़ रुपये की नकली दवाएं सीज की गई हैं। जांच में 30 से ज्यादा ब्रांड की नकली दवाएं मिली हैं। इस मामले में अब तक 24 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें 45 फर्मों और 90 लोगों को नामजद किया गया है। गिरोह ब्रांड की पैकिंग और लेबल की नकल कर नकली दवाएं बना रहा था। इसका नेटवर्क उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ था। सिंडिकेट से जुड़े 3 लोगों को मुरादाबाद में गिरफ्तार किया गया है।

जांच में मोक्सीफीट-सीवी 625 टैबलेट नकली मिली, जिसे वास्तविक निर्माता कंपनी ने नहीं बनाया था। ग्लेनमार्क कंपनी की टेल्मा, एबॉट की केनोकॉर्ट इंजेक्शन, एरिस्टो फार्मा की पैनटॉप-40, एल्केम की क्लैवम और पैन डी भी नकली बनाई जा रही थीं। इसके अलावा मैनकाइंड की गुडसेफ, डॉ. रेड्डीज की राजो-डी, सन फार्मा की रोसुवास और इंटास की लेवेरा-500 जैसी नामी कंपनियों की दवाओं की भी नकली खेप तैयार की जा रही थी। इस मामले में आगरा और लखनऊ में 9-9, वाराणसी में 2 FIR दर्ज हुई हैं, जबकि सहारनपुर, गोंडा, मेरठ और रायबरेली में एक-एक FIR दर्ज की गई है।

Taza Khabar