लखनऊ 21 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- अप्रैल के महीने में ही गर्मी से हाल बेहाल, UP के करीब 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी का प्रकोप, लखनऊ में कल तापमान 41.6 डिग्री दर्ज हुआ, अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर, बांदा, झांसी में तापमान 45 डिग्री के आसपास, आज लखनऊ, आगरा, वाराणसी में चलेगी लू, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट में अलर्ट जारी, मैनपुरी, इटावा समेत अन्य जिलों में हीटवेव, पश्चिमी जिलों में रातें भी गर्म रहने का अलर्ट, सहारनपुर, शामली, बागपत में रात रहेगी गर्म, मेरठ समेत अन्य जिलों में वॉर्म नाइट का अलर्ट, गाजियाबाद, नोएडा में भी वॉर्म नाइट के हालात, आगामी दिनों में गर्मी से राहत के संकेत नहीं
➡लखनऊ- सीएम आवास पर बड़ी संख्या में जुटीं महिलाएं, सीएम के साथ पदयात्रा में शामिल होंगी महिलाएं, संगठन के तमाम पदाधिकारी CM आवास पहुंचे, थोड़ी देर में विधान भवन तक निकलेगी पदयात्रा, महिला आरक्षण बिल के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन, BJP आज निकाल रही महिला जन आक्रोश रैली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे, दोनों डिप्टी CM और पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा
➡लखनऊ- बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण मामला, आरोपी छांगुर और सात अन्य पर आरोप तय, लखनऊ की NIA स्पेशल कोर्ट में आरोप तय, अब 2 मई से मामले में गवाही शुरू होगी, छांगुर, राजेश, नवीन रोहरा पर आरोप तय, नीतू उर्फ नसरीन, सबरोज, शहाबुद्दीन आरोपी, रशीद और महबूब पर कोर्ट ने आरोप तय किए, शरिया कानून, मुस्लिम जनसंख्या बढ़ाना लक्ष्य था
➡लखनऊ- BJP प्रशिक्षण अभियान की जोनल कार्यशाला, एसआर कॉलेज सीतापुर रोड पर आज कार्यक्रम, यूपी, उत्तराखंड, बिहार BJP के नेता मौजूद रहेंगे, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम में रहेंगे, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यक्रम में रहेंगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, अजय कुमार भी रहेंगे, बिहार से संजय सरावगी, भीखूभाई डलसानिया रहेंगे, सुबह 9.45 बजे एसआर कॉलेज में होगा कार्यक्रम
➡लखनऊ- BJP की महिला जन आक्रोश रैली, सीएम आवास से विधान भवन तक पदयात्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा में शामिल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली में मौजूद, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सभी मंत्री मौजूद, बड़ी संख्या में महिलाएं पदयात्रा में मौजूद हैं, महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP की रैली
➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, सपा, कांग्रेस महिला विरोधी – सीएम योगी, आधी आबादी में बहुत आक्रोश है- सीएम योगी, हजारों की संख्या में बहनें रैली में शामिल- CM
➡लखनऊ- कैसरबाग में संचालित हो रहा हुक्का बार, डॉल्फिन होटल के नीचे कैफे में हुक्का बार, कैफे मालिक यश सोनकर मौके से अरेस्ट, हुक्का, चिलम, पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद
➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे प्रेस वार्ता, दोपहर 12:30 बजे अखिलेश करेंगे प्रेस वार्ता, सपा कार्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡झांसी- झांसी में बाइक चोरी की बड़ी वारदात, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज का छात्र शिकार, बीएएमएस छात्र शिवम की बाइक चोरी, छात्र भाभी की बाइक लेकर कॉलेज आया था, मिशन गेट नंबर 2 के पास खड़ी की थी बाइक, सीपरी थाना क्षेत्र का मामला
➡मेरठ- आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मेरठ आएंगे, IIMT विवि के दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट होंगे, 3940 स्टूडेंट्स को दी जाएंगी डिग्रियां और मेडल, दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, स्वामी कैलाशानंद, चिदानंद सरस्वती भी अतिथि होगें
➡महराजगंज- शिव मंदिर परिसर में फेंका मांस का टुकड़ा, महिला ने फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव, महिला पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा, पुलिस की लापरवाही से महिला गिरफ्तार नहीं, इलाके में तनाव, महराजगंज पुलिस बेफिक्र है
➡आगरा- तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, टक्कर के बाद कार बुरी तरह पलटी, ट्रक के अगले हिस्से में फंसी कार, लोगों को बमुश्किल निकाला गया बाहर, हादसे के कारण हाईवे पर लगा जाम, ट्रक चालक फरार बताया जा रहा, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का मामला
➡बलिया- BJP नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, OBC मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकमल वर्मा, 2 सालों से यौन शोषण का गंभीर आरोप, कोटा में पढ़ाई कराने का भी दिया था लालच, रेप के बाद जान की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज, आरोपी पुलिस हिरासत में, मनियर थाना क्षेत्र की घटना
➡पीलीभीत- बीमार युवक के इलाज में DM ने संभाली कमान, DM ने रेडक्रॉस के जरिए परिवार की मदद की, DM ने CMO को युवक के इलाज के दिए निर्देश, लखनऊ KGMU में युवक का नहीं हुआ था इलाज, शहर के बल्लभ नगर कॉलोनी का बीमार युवक
➡बरेली- शादी के 2 महीने बाद ही युवती की हत्या, युवती को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, 2 महीने पहले ही हुई थी बरखा की शादी, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि, घटना के बाद पति सत्यम मौके से फरार, कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव की वारदात
➡नोएडा- एलिवेटेड रोड पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी, अनियंत्रित कार ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, ई रिक्शा चालक, सवारी गंभीर रूप से घायल, कार चालक कार छोड़कर मौके से हुआ फरार, ट्रक चालक भी ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार, सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 26 की घटना
➡कन्नौज- पानी भरे ड्रम में गिरने से बच्चे की मौत, हादसे के वक्त घर में नहीं थे माता, पिता, घर के किसी काम में हो दादी थीं व्यस्त, घर लौटे माता पिता ने की तलाश, हड़कंप, इकलौता बेटा था 3 साल का मासूम विदित, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के हाथिन की घटना
➡गोरखपुर- BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह को धमकी, विधायक समेत उनके सहयोगियों को धमकी, 9 मई के अंदर जान से मारने की धमकी, विधायक के समर्थक को आई थी कॉल, नवीन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति पर आरोप, आरोपी की लोकेशन इटारसी, एमपी मिली, मुझे व्यक्तिगत कोई कॉल नहीं आई- MLA
➡बुलंदशहर- नाले के निर्माण कार्य में धांधली का आरोप, जिला पंचायत के कोटे से हो रहा निर्माण, ठेकेदार, अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ने जाकर काम रुकवाया, ब्लॉक पहासू के गांव गंगागढ़ का मामला
➡गोंडा- गैस एजेंसी पर हुई मारपीट का मामला, गैस एजेंसी के 2 वीडियो हुए वायरल, एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पूर्व चेयरमैन, मैनेजर, 6 अज्ञात पर केस, दूसरे पक्ष का पुलिस पर आरोप, एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप, खरगूपुर की केजीएन गैस एजेंसी का मामला
➡इटावा- शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, समीर उर्फ विजय कुमार गिरफ्तार, 1 किमी पीछा कर दबोचा गया आरोपी, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का मामला
➡पीलीभीत- ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत, CHC स्टाफ ने नहीं चलाया जनरेटर- परिजन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बंद होने से गई जान, CHC में लापरवाही से परिजनों का हंगामा, जिले के बरखेड़ा CHC में नवजात की मौत
➡वाराणसी- CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा आज, पीएम मोदी के आगमन से पहले लेंगे जायजा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे CM योगी, काल भैरव, काशी विश्वनाथ में CM करेंगे दर्शन, 28 अप्रैल को पीएम का भी दो दिवसीय दौरा, 50 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे पीएम, बरेका ग्राउंड में होगी पीएम मोदी की जनसभा, 5 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे PM
➡संभल- 500 रुपये के विवाद में युवक को पीटा, कार सवार लोगों ने बेल्ट, घूसों से पीटा, नशा मुक्ति केंद्र के कमीशन पर मारपीट, मरीज को लाने का कमीशन बना कारण, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ, मंडी किशन दास सराय का मामला
➡ग्रेटर नोएडा- ग्रेनो प्राधिकरण ने सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया, आउटसोर्सिंग एजेंसियों को जारी किए दिशा निर्देश, ग्रेनो प्राधिकरण में अब न्यूनतम वेतन 21634 हुआ, अकुशल वर्ग के कर्मचारियों को 21634 का भुगतान होगा, सुपरवाइजर, डीजी सेट ऑपरेटर, वाहन चालक को 26,964, सहायक लेखाकार को 28,508 का भुगतान किया जाएगा, सेनेट्री इंस्पेक्टर, सहायक प्रबंधक को 35,693 का भुगतान, प्रदर्शन के बाद अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी
➡बिजनौर- शादी समारोह में गए युवक के साथ झगड़ा, झगड़े के बाद घर पहुंचे दबंगों ने मारी गोली, गोली लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से हायर सेंटर मेरठ रेफर, पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी, थाना हिमपुरदीपा गांव रावटी की घटना
➡बरेली- सिपाही की गर्भवती पत्नी पर इंस्पेक्टर की टिप्पणी, एसएसपी ने सुरेंद्र यादव से छीना थाने का चार्ज, सुरेंद्र यादव को भमोरा थाने में बनाया इंस्पेक्टर क्राइम, ट्रेनी आईपीएस अंजना दहिया प्रेम नगर इंस्पेक्टर, सिपाही ने मामला थाने के तस्करे में किया था दर्ज, टिप्पणी के बाद सिपाही ने तस्करा में किया था दर्ज, प्रेम नगर थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे सुरेंद्र
➡मेरठ – पश्चिमी यूपी के गन्ना किसानों का भुगतान अटका, शुगर मिलों में पेराई बंद, 1878 करोड़ का बकाया , 6 जिलों की शुगर मिलों का नहीं हुआ भुगतान, सहारनपुर में 237 करोड़, शामली में 312 करोड़ बकाया, मेरठ में 376 करोड़, मुजफ्फरनगर में 283 करोड़ बकाया, बिजनौर की शुगर मिलों पर 210 करोड़ से ज्यादा अटके, बागपत-मलकपुर में सबसे ज्यादा 350 करोड़ अटके , बागपत की ही रमाला शुगर मिल पर 110 करोड़ बकाया
➡दिल्ली- सिविल सर्विस डे पर ओम बिरला ने बधाई दी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बधाई दी, सिविल सेवा अफसरों को स्पीकर ने बधाई दी
——————————-

More Stories
गोंडा21 अप्रैल 26*थाना परसपुर के डेहरास में गोलीकांड की घटना से ह्ड़कंप,
वाराणसी21 अप्रैल 26 *धार्मिक नगरी काशी में आस्था की डुबकी*
लखनऊ 21 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*