लखनऊ 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें
➡️ लखनऊ: PM मोदी कल पहुंचेंगे लखनऊ, तैयारियां पूरी, IGP में होगा पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुरक्षा में 4400 पुलिसकर्मियों की तैनाती, 8 DCP, 10 ADCP और 34 ACP संभालेंगे सुरक्षा, PAC, RRF, NSG और ATS की टीमें रहेंगी तैनात, सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे होगी निगरानी।
➡️ लखनऊ: ऑपरेशन NARCO HUNT के तहत कार्रवाई, 2 गांजा तस्करों को पुलिस ने किया अरेस्ट, 25 लाख कीमत का 48.80 किलो गांजा पकड़ा, ओडिशा से गांजा लखनऊ में सप्लाई करते थे।
➡️ लखनऊ: सीएम योगी उत्तराखंड के लिए रवाना, अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे सीएम योगी, सीएम योगी की मां का हुआ है निधन।
➡️ वाराणसी: देव दीपावली को लेकर तैयारी लगभग पूरी, 24 नवंबर को काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, 11 लाख दीयों से जगमग होंगे काशी के घाट, सीएम योगी भी देव दीपावली पर हो सकते हैं शामिल, पहली बार नमो घाट पर ड्रोन शो का होगा आयोजन, 2 हजार ड्रोन नमो घाट पर दिखाएंगे अपना करतब, देव दीपावली पर 7 घाटों पर होगी महाआरती, 21 अर्चक करेंगे मां गंगा की महाआरती।
➡️ संभल: पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, एक नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में बने, अधबने शस्त्र बरामद, मुखबिर की सूचना पर पुलिस कार्रवाई, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️ देवरिया: जन सुनवाई के समय फरियादियों के बीच पहुंचे DM, पोर्टिको में खुद पहुंचकर सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई-डीएम मधुसूदन हुल्गी।
➡️ सुल्तानपुर: रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, दबंगों ने महिला समेत विपक्षियों को पीटा, सरिया में भी तोड़फोड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, पीड़ित परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे पीड़ित, गोसाईंगंज के शहादतपुर पाल बस्ती का मामला।
➡️ एटा: घर से बुलाकर युवक पर चाकू से हमले का आरोप, गंभीर हालत में युवक मेडिकल कॉलेज रेफर, घायल अर्जुन मोहल्ला हथौड़ा जलेसर का निवासी, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी, जलेसर कोतवाली के मोहल्ला हथौड़ा का मामला।
➡️ दिल्ली: पैन इंडिया साइबर ठगी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, साइबर ठगी के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, शेयर मार्केट और IPO में निवेश के नाम पर ठगी, 67.78 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में 15 दिन तक चला गिरफ्तारी अभियान, म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता था सिंडिकेट, दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को मिली सफलता।
➡️ अयोध्या: बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में आकाश आनंद की जनसभा, आकाश आनंद ने विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू बसपा प्रत्याशी घोषित, आकाश आनंद ने भाजपा, सपा, कांग्रेस पर निशाना साधा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर से बसपा कार्यकर्ता पहुंचे, पहली बार आकाश आनंद ने अयोध्या का दौरा किया, मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का दावा पेश किया।
➡️ दिल्ली: 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी का मामला, सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई से खुद को अलग किया, जस्टिस पीवी संजय, जस्टिस संजीव सचदेवा का फैसला, CJI सुनवाई के लिए नई बेंच का करेंगे गठन, दोबारा इसी बेंच के पास भी आ सकता है मामला, लाइब्रेरी की किताबें शिफ्ट न करने का आश्वासन जारी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिया आश्वासन, लाइब्रेरी में 8.5 लाख से ज्यादा किताबें मौजूद।
➡️ मैनपुरी: कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बैठक, डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी रहे मौजूद, तय समय पर होगी मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण।
➡️ वाराणसी: मामूली विवाद में युवक की पिटाई, वाहन की टक्कर के बाद विवाद, विवाद के दौरान युवक ने की पिटाई, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ वाराणसी: महापौर ने लगाई अधिकारियों को फटकार, गंगा पर बहा सुलभ शौचालय का गंदा पानी, घाट पर गंदा पानी देख एक्शन में दिखे मेयर, शौचालय संचालक पर पेनल्टी लगाने का निर्देश।
➡️ दिल्ली: पीएम मोदी का कल तीन राज्यों का दौरा, प. बंगाल, बिहार और यूपी में होंगे कार्यक्रम, IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह, बिहार के वैशाली में 34 हजार करोड़ की सौगात, योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे पीएम, लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
➡️ कौशाम्बी: गांव में शराब ठेके का ग्रामीणों द्वारा विरोध, बंथरी गांव के मुख्य द्वार पर शराब ठेका, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, DM से शराब ठेका हटवाने की मांग, सरायअकिल थाना के बंथरी गांव का मामला।
➡️ गोंडा: मार्ग पर खड़ी चार पहिया गाड़ी में लगी आग, कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू, कोतवाली करनैलगंज मोड़ भारत टॉवर की घटना।
➡️ पौड़ी: सीएम योगी अपने पैतृक गांव पहुंचे, पैतृक गांव पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अपनी मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
➡️ सहारनपुर: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, DM अरविंद कुमार चौहान ने किया शुभारंभ, ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान का शुभारंभ, सातों विधानसभा सीटों पर चलेगा विशेष अभियान।
➡️ सीतापुर: CM योगी की मां के निधन पर शोकसभा, प्रभारी मंत्री, DM, SP भी रहे मौजूद, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, PWD गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान शोकसभा।
➡️ अमरोहा: तिगरी गंगा मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ, हवन आहुति, गंगा आरती के साथ उद्घाटन, मंत्री गुलाब देवी ने हवन कर किया शुभारंभ, 24 नवंबर तक चलेगा तिगरी गंगा मेला।
➡️ रायबरेली: डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज, 24 दिसंबर को VIP घाट पर होगा गंगा स्नान, घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा, अफसरों की ओर से लगातार किया जा रहा निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार होगा मेला परिसर।
➡️ अयोध्या: अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु, 50 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा, देवउठनी एकादशी पर जयकारों से गूंजी रामनगरी, योगी सरकार की व्यवस्थाओं के बीच परिक्रमा संपन्न, बड़ी संख्या में स्थानीय

More Stories
कौशाम्बी 20 नवम्बर 26*कौशाम्बी के सितारों का सम्मान,खेल प्रतिभाओं को मिला नया हौसला*
अयोध्या20 नवम्बर 26*अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में इंसानियत और सामाजिक एकजुटता की मिसाल सामने आई।
पूर्णिया 20 नवम्बर 26*कस्बा थाना परिसर में एसडीपीओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोबाइल छिनतई का हुआ खुलासा*