लखनऊ 17 अप्रैल 26*योगी सरकार का जल संरक्षण पर फोकस, स्कूलों में ‘जल पखवाड़ा’ से जनजागरूकता अभियान तेज
लखनऊ *16 से 30 अप्रैल तक प्रदेशभर के विद्यालयों में ‘कैच द रेन’ अभियान, छात्रों में विकसित होगी जल बचत की आदत
विद्यालयों में ‘जल पखवाड़ा’ का शुभारंभ, 30 अप्रैल तक चलेंगे जल संरक्षण अभियान के विविध कार्यक्रम
मंत्री संदीप सिंह के निर्देश पर स्कूल बने जल संरक्षण के केंद्र, प्रतिदिन गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग अनिवार्य
लखनऊ, 17 अप्रैल 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से 16 अप्रैल से प्रारंभ ‘जल पखवाड़ा’ का प्रदेशभर के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल 2026 तक ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति व्यवहारिक आदत विकसित करने के साथ समाज में व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जा रही है।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि योगी सरकार जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालयों को इस अभियान का केंद्र बनाते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे जल संरक्षण की सोच घर-घर तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में ‘जल शपथ’ दिलाई जा रही है तथा जल संरक्षण विषय पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें जल निगम, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।
विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाकर पेयजल स्रोतों एवं जल भंडारण स्थलों की साफ-सफाई कराई जा रही है तथा जल गुणवत्ता की जांच भी सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण विषयक फोटो प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस अभियान को गंभीरता से संचालित करें तथा अधिकतम छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों का विवरण, प्रतिभागियों की संख्या, फोटोग्राफ्स एवं वीडियो प्रेरणा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करें, ताकि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके।
संपर्क सूत्र: धर्मवीर खरे 8737008603

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*