लखनऊ 12/11/2025* सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में संपन्न…..*
*अखिलेश यादव ने दिए संगठनात्मक मजबूती के निर्देश….*
लखनऊ/सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष बल दिया। बैठक को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक में जनपद सहारनपुर से भी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सहारनपुर से शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी, मांगेराम कश्यप, मजाहिर राणा, रूही अंजुम, विजेन्द्र विश्वकर्मा और अफजल चौधरी प्रमुख रहे। इनके साथ ही, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलीम अख्तर और रतन यादव समेत अन्य कई सचिव और पदाधिकारी भी इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बने।

More Stories
फर्रुखाबाद1 मई 26*बेरोजगारों को भूमिहीन मजदूरों की श्रेणी में रखा जाए: एन डी पी एफ
उत्तर प्रदेश1मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें…….
लद्दाख J&K 1मई26*पश्मीना को मिलेगी नई पहचान, बनेगा ग्लोबल ब्रांड;