लखनऊ 10 अप्रैल 26* असहाय विधवा महिला के बच्चो के भरण पोषण का सहारा बने पूर्व भाजपा विधायक
लखनऊ—BKT—विधानसभा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली तस्वीर
ग्राम महिंगवाँ से संवेदनहीनता की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
यहाँ की निवासी आशा कश्यप, पत्नी स्वर्गीय लल्लन कश्यप, आज बदहाली भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
पति की मृत्यु के बाद वह झाड़ू लगाकर और चाट की छोटी दुकान से बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं।
लेकिन हाल ही में एक ऑटो दुर्घटना ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया।
गंभीर चोटों के चलते अब वह काम करने में असमर्थ हो चुकी हैं।
स्थिति इतनी दयनीय है कि न उनके पास पक्का घर है, न सिर पर सुरक्षित छत।
तीन मासूम बच्चे भी इस दर्दनाक हालात में जीवन जीने को मजबूर हैं।
सबसे बड़ा सवाल—अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ उन्हें क्यों नहीं मिला?
क्या जिम्मेदार अधिकारी अनजान हैं या जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं?
👉 पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने इस पीड़ित परिवार की मदद का बीड़ा उठाया है।
अब स्थानीय स्तर पर मदद का आश्वासन मिला है—क्या इस परिवार को समय रहते न्याय मिल पाएगा?

More Stories
मथुरा 30 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
शामली 30 अगस्त 26* शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का बड़ा खुलासा
मुजफ्फरनगर30अगस्त 26*रामलीला टीला सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले भाजपा नेता