रोहतास३० जून २६ * स्कूली वाहनों पर कसेगा शिकंजा: जुलाई से स्पेशल चेकिंग अभियान | DM से मिले उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, बोले – “बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
सासाराम, रोहतास। संवाददाता मोहम्मद इमरान अली ✍🏻
फिटनेस फेल और फर्जी नंबर प्लेट वाली बस जब्त कर चुका है MVI त्रिपाठी | अब सीटिंग कैपेसिटी, GPS, कैमरा समेत सभी मानकों की होगी जांच | खामी मिली तो सीधे होगी कार्रवाई
रोहतास – स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रोहतास परिवहन विभाग जुलाई महीने से सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिले भर में चलने वाले स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की गहन जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद ने नए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से मिलकर अवगत कराया है।
MVI त्रिपाठी की कार्रवाई से बढ़ी उम्मीद:
बता दें कि कुछ दिन पहले ही रोहतास में पदभार संभालने के बाद मोटर वाहन निरीक्षक श्री त्रिपाठी ने चेकिंग के दौरान एक स्कूली वाहन को पकड़ा था। जांच में पता चला कि वाहन का फिटनेस फेल था और उस पर दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगी थी। MVI ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर डेहरी मुफस्सिल थाने में खड़ा करवा दिया था। इस कार्रवाई के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया था।
DM से क्या मांग की गई:
उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद ने जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से अनुरोध किया है कि “जिले में एक विशेष अभियान चलाकर सभी स्कूली वाहनों की जांच कराई जाए। इसमें बच्चों के बैठने की क्षमता, इमरजेंसी गेट, फर्स्ट एड बॉक्स, GPS, CCTV कैमरा, स्पीड गवर्नर और ड्राइवर-कंडक्टर के वेरिफिकेशन समेत सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के सभी मानकों को परखा जाए।”
नसीम अहमद ने दी चेतावनी:
नसीम अहमद ने कहा, “स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। परमिट रद्द करने से लेकर भारी जुर्माना तक लगाया जाए। अभिभावक अपने बच्चों को भगवान भरोसे स्कूल भेजते हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।”
DTO की तैयारी:
सूत्रों के अनुसार, परिवहन विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह से ही अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। DTO कार्यालय ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर वाहनों के कागजात अपडेट रखने को कहा है। जांच टीम में MVI के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस भी शामिल रहेगी। फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट, PUC फेल होने पर ऑन स्पॉट चालान और वाहन जब्ती की कार्रवाई होगी।
फोटो कैप्शन:
1. उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद। DM से की स्कूली वाहनों की जांच की मांग।
2. स्कूल बस (प्रतीकात्मक तस्वीर)। जुलाई से रोहतास में सभी स्कूली वाहनों की होगी सघन चेकिंग।
#Rohtas #SchoolBusSafety #DTO #DMRohtas #NaseemAhmad #MVITripathi #SchoolVehicleChecking #BiharTransport #StudentSafety #Sasaram
#Mdimranali
#Upaajtak

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम