रोहतास 10जनवरी 26**डेहरी आरपीएफ ने 10 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार*
*रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*
निरीक्षक प्रभारी/ रेसुब डेहरी ऑन सोन/ रामविलास राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हरेराम कुमार,साथ आरक्षी उमेश कुमार सिंह,आरक्षी सर्वोदय पासवान सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन एवं सी आई बी गया के प्रधान आरक्षी सर्वजीत राय,आरक्षी कमलेश कुमार सभी संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन में ग्रस्त व अपराधी गतिविधि निगरानी करते हुए न्यू पार्किंग एरिया के पास एक व्यक्ति रमेश लाल सोनकर,उम्र 48 वर्ष,पिता स्व. पागल सोनकर,ग्राम जारा वस्ती, थाना रामगढ़, जिला रामगढ़ (झारखंड) को एक बैग में कुल 10 लीटर छबीली देसी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया। जिसे मौके की सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई कर सभी अवैध शराब को बिधिंवत जप्त किया गया। जप्त सभी देशी शराब की अनुमानित कीमत 3675/- रुपए है जिसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई वास्ते स्थानीय थाना अध्यक्ष नगर डेहरी को उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त,जप्त शराब मय कागजात के साथ सुपुर्द किया गया।
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें