*ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन AIKKMS*
रोहतक17.04.2026* कामरेड नेता विजय पाल सिंह किये गए उनके घर मे ही नजर बन्द।
रोहतक *“ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन AIKKMS के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने केन्द्रीय श्रमिक संगठन, एआईयूटीयूसी के उत्तर प्रदेश राज्य के अध्यक्ष एवं मुरादाबाद के पीतल मजदूरों के सर्वप्रिय नेता कामरेड विजय पाल सिंह को कल 16-17 की अर्द्धरात्रि से उनके घर में नजरबंद रखने का सख्त प्रतिवाद किया है। उन्होंने कहा कि तमाम मेहनतकशों को ऐसी मनमानी दमनात्मक कारवाई का विरोध करना चाहिए।
गौरतलब है कि विजय पाल सिंह के नेतृत्व में आज 17 अप्रैल को एआईयूटीयूसी की ओर से राष्ट्रपति जी के नाम में एक ज्ञापन मुरादाबाद के उपायुक्त को सौंपना था जिसमें उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपनी न्यायसंगत न्यूनतम मजदूरी जैसी निहायत जायज मांग के लिए संघर्षरत मजदूरों पर दमनकारी कारवाई बन्द करने और नाजायज गिरफ्तार मजदूरों को रिहा करने की मांग उठाई जानी थी। परन्तु उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार को इतनी सी बात भी सहन नहीं हुई। इसीलिए कामरेड विजय पाल सिंह को कल रात से घर में नजरबंद किया हुआ है। यह जनता के न्यूनतम जनतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का शर्मनाक फासीवादी कदम है।
ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता है कि कामरेड विजय पाल सिंह को नजरबंदी से तुरन्त मुक्त किया जाए और प्रदेश में श्रमिकों के शोषण-दमन पर रोक लगाई जाए, उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाए और नाजायज गिरफ्तार मजदूरों को रिहा किया जाए।”
जारीकर्ता:
सत्यवान
अध्यक्ष
ऑल इण्डिया कमेटी,
ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन AIKKMS

More Stories
कानपुर देहात 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ17 अप्रैल 26*निजी हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध मौत पर बवाल, निगोहां प्रेस क्लब ने एसीपी को सौंपा ज्ञापन…..