रूडकी25सितम्बर24* hrda के vc ने किया निर्माणाधीन कॉलोनी का निरिक्षण…
एंकर– हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के वी सी अंशुल सिंह की शहर को सुंदर और हरा भरा बनाने की मुहिम तेज हो गई है अंशुल सिंह रुड़की आसफ नगर में निर्माणाधीन प्राधिकरण की कॉलोनी को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं जिसके चलते आज उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के साथ-साथ तहसील प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही कॉलोनी में जल निकासी के मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को इसका समाधान खोजने के सख्त निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जल्द ही रुड़की शहर में लोगों को एक बेहतर कॉलोनी गंग नहर किनारे मिलेगी। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने कहा कि गंगनहर में किसी तरह का ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए अलग से जल निकासी का कार्य किया जाएगा जिसके लिए जल्द ही दोनो विभागो में सहमति बन जायेगी।
बाइट– विकास त्यागी, (अधिशाषी अभियंता, यूपी सिंचाई विभाग)
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ,प्रयागराज में दिखा चांद तो जिले में बादलों के बीच होता रहा इंतजार*
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर