रूडकी24सितम्बर24*खूनी संघर्ष में 6 घायल एक की मौत
अरशद हुसैन 9997204820, 8077032828
ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच धारदार हथियारों के साथ जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमे एक ग्रामीण की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे हर सेंटर रेफर कर दिया है। खूनी संघर्ष की सूचना मिलने के बाद घटना पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए है। खूनी संघर्ष में ग्रामीणों की मौत के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है। घटना स्थल पहुंचे एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल न बताया की जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कई लोग घायल है जिनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाई करने में जुट गई है। मौके पर से देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है धारदार हथियारों की तलाश जारी है।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*