रुड़की07सितम्बर* शादी का दबाव बना रही तलाकशुदा प्रेमिका को दिया नहर में धक्का
एंकर– रूड़की
शादीशुदा प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही एक तलाकशुदा महिला को बीयर पिलाकर गंगनहर में धक्का देने का मामला सामने आया है। रुड़की गंगनहर कोतवाली की पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर महिला की चेन भी बरामद कर ली है। साथ ही पुलिस ने गंगनहर से महिला का शव भी बरामद कर लिया गया है।
दरअसल एक महिला ने अपनी तलाकशुदा बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छानबीन की तो महिला का आजादनगर में दुकान चलाने वाले किशनपुर भगवानपुर निवासी अजय सैनी उर्फ बंटी से प्रेम प्रसंग सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। अजय सैनी ने बताया कि तलाकशुदा महिला करीब 3 साल से उसके संपर्क में थी। वह शादीशुदा है और 4 बच्चों का पिता है। अजय का कहना है कि महिला उसपर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इसलिए उसने रास्ते से हटाने के लिए प्लानिंग की और मिलने के बहाने गंगनहर किनारे बुलाया। इसके बाद बीयर पिलाकर धोखे से उसे गंगनहर में धक्का दे दिया।
रुड़की सीओ विवेक कुमार ने बताया कि प्रेमी ने कुछ दिन पहले महिला को गिफ्ट में सोने की चेन दी थी। गंगनहर में धक्का देने से पहले उसने चेन भी झपट ली थी। आरोपी के कब्जे से चेन बरामद हो गई है। वहीं महिला की का शव बरामद कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।
बाईट , विवेक कुमार सी ओ रुड़की

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*