October 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग; रुद्रपुर में फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

रुद्रपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने रुद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी से अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला।

कार्यकर्ताओं ने पहले अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद अंबेडकर चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि “वोट चोरी” के खिलाफ समाजवादी पार्टी पूरे देश में आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी।

प्रदर्शन में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष ओसियन यादव सहित सपा के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taza Khabar