May 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा31मई26*जिले में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ गूंज रही बदलो के तेज गड़गड़ाहट*

रीवा31मई26*जिले में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ गूंज रही बदलो के तेज गड़गड़ाहट*

रीवा31मई26*जिले में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ गूंज रही बदलो के तेज गड़गड़ाहट*

रीवा। जिले भर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले–ली तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को उस समय रात मिली जब दोपहर बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। और कई क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। रीवा शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न ग्रामीण और कस्बाही क्षेत्र में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, मौसम के अचानक बदले स्वरूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई वहीं किसान वर्ग ने इस इस बारिश को खरीफ सीजन की तैयारी के लिए सकारात्मक संकेत बताया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से रीवा जिले में अगले कुछ दिन तक बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने खुले मैदाने में खड़े न होने तथा बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है। गर्मी से राहत बारिश की सौगात और बादलों की गूंज के बीच रीवा जिले में मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

Taza Khabar