रीवा म0प्र026मई24*जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 1068985 क्विंटल गेंहू की खरीद*
रीवा। जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 25 मई तक 23357 किसानों से 1068985 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 256 करोड़ 55 लाख 64 हजार की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 1004999 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 199 करोड़ 8 लाख 25 हजार 173 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 27119 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं।

More Stories
वाराणसी१३ अप्रैल २६ * कैट के पांच सितारा होटल में गोली चली, लड़की घायल, वारदात को दबाने की भरपूर कोशिश, प्रेम प्रसंग से इनकार नहीं
लखनऊ १३ अप्रैल २६ * राजयपाल और सीएम ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया और “हमारा जन भवन” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
नॉएडा १३ अप्रैल २६ * DM नोएडा मेधा रूपम की अपील…