रीवा 13 सितंबर 26*PM आवास योजना की धीमी गति पर CEO सृष्टि देशमुख गौड़ा सख्त बोलीं- हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं, अधूरे मकानों पर वसूली के लिए तहसील में दर्ज होगा केस*
*हनुमना और रीवा जनपद के कर्मचारियों को नोटिस*
*जिला पंचायत सभागार में हुई प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक*
रीवा। जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत CEO सृष्टि देशमुख गौड़ा ने की। बैठक में योजना की धीमी प्रगति पर CEO ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
*हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं*
CEO सृष्टि देशमुख गौड़ा ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी तरह की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय सीमा में लक्ष्य को पूरा करें। जिन हितग्राहियों ने आवास की राशि लेने के बाद भी मकान अधूरा छोड़ रखा है, उन पर वसूली के प्रकरण तहसीलदार न्यायालय में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
*रोजाना फील्ड भ्रमण के निर्देश*
बैठक में सर्वाधिक अपूर्ण आवास वाली पंचायतों को लेकर विशेष चर्चा की गई। CEO ने इन पंचायतों में पदस्थ ब्लॉक समन्वयकों को रोजाना फील्ड भ्रमण कर प्रगति रिपोर्ट और फोटो भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड में जाकर हितग्राहियों को प्रेरित किया जाए ताकि जल्द से जल्द आवास पूर्ण हो सकें।
*दो जनपदों के कर्मचारियों को नोटिस*
समीक्षा के दौरान हनुमना और रीवा जनपद में योजना की प्रगति सबसे कम पाए जाने पर CEO ने नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों जनपद के संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
More Stories
पूर्णिया बिहार13सितंबर26* पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,333 मामलों निष्पादन 18 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट*
बालाघाट13सितंबर 26*आदिवासी बच्चों की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा बोले- स्वास्थ्य सुविधा नहीं
इटावा 13सितंबर 26* UP: इटावा में गरजे सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, BJP सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना……!!*