रायबरेली30अप्रैल*सपा प्रत्याशी शोभनाथ वैश्य को हर वर्ग का मिल रहा समर्थन
महराजगंज/ रायबरेली नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां एक ओर सरगर्मियां तेज हो गई है तो वही समाजवादी पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी शोभनाथ वैश्य चुनावी मैदान में है 15 वर्षों से नगर पंचायत अध्यक्ष महराजगंज की कुर्सी पर काबिज बीजेपी प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिस तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं उससे भाजपा का आधार वोट भी असमंजस में पड़ गया है सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने व मत अपने पक्ष में करने के लिए दौड़ लगा रही हैं वही प्रमुख पार्टियों के खेवनहार अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करा रहे हैं इसी बीच रविवार को देर शाम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ वैश्य कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं सपा प्रत्याशी के जातिगत समीकरण व पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है वही कस्बे के वोटर का कहना है अबकी बार जनता नया चेहरा चाहती है महराजगंज की जनता बहुत ही समझदार है वह चौथी बार गलत फैसला नहीं लेगी समय आने पर वह अपना जवाब जरूर देगी समाजवादी पार्टी के जनाधार को देखते हुए विपक्षी दलों में मायूसी छाई हुई है अब तो आने वाली 13 मई ही बताएगी कि महराजगंज नगर पंचायत की कुर्सी पर आखिरकार किसका कबजा होगा चुनावी गतिविधियों को देखते हुए मतदाताओं ने अब समाजवादी पार्टी की ओर अपना ध्यान आकर्षित करते हुए सपा प्रत्याशी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का मन बना लिया है।

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*