रायबरेली25मार्च25*क्षेत्रीय विधायक ने किया नवनिर्मित इंटर लॉकिंग का उद्घाटन
महराजगंज (रायबरेली) क्षेत्रीय विधायक श्यामसुंदर भारती ने महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पहाड़गंज मजरे मझिगवां में विधायक निधि से नव निर्मित एक इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन किया किया इस दौरान बड़ी तादाद में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और नौजवान की दुश्मन है, विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया जा रहा है, किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा, आठ साल पूरे होने पर सरकार विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है, धरातल पर सिर्फ खानापूर्ति है इसके अलावा कुछ नहीं, दलितों एवं अल्पसंख्यकों का आरक्षण खत्म किया जा रहा है, सरकारी नौकरियों की भर्ती ना निकाल कर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्तियां हो रही हैं।
विधायक ने पहाड़गंज मजरे मझिगवां के रहने वाले अंगद के घर से छोटे लाल के घर तक 150 मीटर लंबी विधायक निधि से नव निर्मित इंटर लॉकिंग का उद्घाटन कर आम जन को समर्पित किया और कहा कि जितना विकास कार्य उनसे संभव है, उसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर राम प्यारे शर्मा,अमित त्रिपाठी मोनू, सादीक कोटेदार, मोहम्मद जलील, हरिचंद, धर्मेंश चतुर्वेदी, इबरार, खुशी राम पासी, शमीम सहित आदि मौजूद रहे।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,