रायबरेली23अप्रैल*ऐसे भी ग्राम प्रधान है, जो गांव के चौमुखी विकास के साथ-साथ निभाते हैं इंसानियत रिश्ता
महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली की ग्राम सभाओं में ऐसे भी ग्राम प्रधान है, जो गांव के चौमुखी विकास के साथ-साथ इंसानियत का भी रिश्ता निभाते हैं। ऐसा ही एक वाकया महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के दौतरा गांव में विगत 1 वर्षों से देखने को मिल रहा है, जहां के ग्राम प्रधान मोनू पासी के द्वारा लगातार बेटियों की शादी में मदद का सिलसिला बदस्तूर जारी रखते हुए हर संभव सहायता की जा रही हैं। जिसके चलते गरीब माता-पिता ग्राम प्रधान के लंबी उम्र की दिन-रात दुआएं कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौतरा के ग्राम प्रधान मोनू पासी विगत वर्ष ग्राम प्रधान नही रहते हुए भी लगभग 35 कन्याओं की शादियों में बारातियों के स्वागत सत्कार से लेकर खानपान तक की व्यवस्था व आर्थिक मदद देकर निर्धन व गरीब परिवारों की मदद की थी। जिसके चलते बीते प्रधानी के चुनाव में 22 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ग्राम प्रधानी की कुर्सी पर कब्जा किया था। उनका यह सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। वह इस साल में भी गरीब परिवार की बेटियों की शादी में दिल खोलकर मदद कर रहे हैं।
ग्रामसभा दौतरा के रहने वाले रघू, रामधनी, राजकुमार, बराती मौर्य बताते हैं कि, उनकी बेटियों की शादी के लिए मोनू पासी द्वारा बारातियों के स्वागत सत्कार से लेकर दहेज तक की व्यवस्था की गई है। सभी ने मोनू पासी का दिल से आभार जताया है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR