रायबरेली18अप्रैल25* निमंत्रण से घर लौट रहे थे, तभी भारी गड्ढे में बाइक समेत गिर पड़े।
जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची डीह मार्ग स्थित बघौला गांव के पास एक बार फिर सड़क पर बने गड्ढे ने जान ले ली।
जानकारी के मुताबिक, नवाबाद मजरे पारी थाना जगतपुर निवासी रतीपाल (उम्र 65 वर्ष) अपने भतीजे अमृतलाल के साथ निमंत्रण से घर लौट रहे थे, तभी भारी गड्ढे में बाइक समेत गिर पड़े।
हादसे में रतीपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक अमृतलाल बाल-बाल बच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी गड्ढे में कुछ दिन पहले एक और बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और वे जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*