रायबरेली12जुलाई*क्षेत्र में लगातर घटित हो रही चोरी कि घटनाओं में अंकुश लगाने में महराजगंज पुलिस हुई फेल
महराजगंज रायबरेली क्षेत्र में लगातर घटित हो रही चोरी घटनाओं से ग्रामीणों मे भय का महौल है,तो वही दूसरी तरफ पुलिस के प्रति ग्रामीणों मे आक्रोश भी देखने को मिल रहा है, तहरीर लेकर थाने पहुंचने वाले पीड़ितो को खुलासे के नाम पर सिर्फ कोरा आश्वसन दिया जा रहा है, पुलिस गश्त के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र मे वर्तमान समय में चोरों ने लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर भय का महौल बना दिया है, और पुलिस एक भी घटना का खुलासा करने मे नाकाम दिख रही है, जिससे लोगो मे कोतवाल की शिथिल कार्यशैली के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है, ब्लॉक एवं तहसील गेट के सामने बनी मार्केट और गांव में लगे किसानों के नलकूप तक सुरक्षित नहीं है, हाल ही मे घटित हुई चोरी की घटनाओ पर नजर डाले तो
थाने के सामने ही ब्लॉक परिसर में बीडियो के आवास मे लगे समरसेबल की मोटर व पाइप चोर चोरी कर ले गए
तहसील कै बगल मे ही बनी पुलिस चौकी फिर भी नगर पंचायत द्वारा लगे सोलर वाटर कूलर से तीन सोलर पैनल अज्ञात चोर चुरा ले गए
अशर्फाबाद गांव में सुशील सिंह के नलकूप से स्टार्टर एवं खेतों में बांधने के लिए रखा हुआ कटीला तार भी चोर उठा ले गए महेश सिंह अशर्फाबाद के नलकूप से भी चोर स्टार्टर खोल ले गए
पहरेमऊ के रहने वाले डा सितासुं कुमार के खैहराना मे बने मुर्गी फार्म से अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर चार सौर ऊर्जा की बैटरी उठा ले गए जैसी कई घटनाओं का खुलासा नही हो सका है, और लगातार घटित हो चोरी घटनाओं से इलाकई लोगो मे कोतवाल के प्रति आक्रोश है!

More Stories
लखनऊ21 अप्रैल 26*‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन, बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी*
मिर्ज़ापुर 21 अप्रैल 26*The Family Dental Hospital’ का भव्य शुभारंभ:
नोएडा 21 अप्रैल 26*महादेव अपार्टमेंट में चुनाव स्थगित: *नई मतदाता सूची में सभी भवन स्वामियों को शामिल करने की मांग तेज*