रायबरेली08जनवरी25*शराबी पति ने शराब के नशे में पत्नी को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा मुकदमा दर्ज
महराजगंज/ रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में बीती रात एक शराबी पति ने शराब के नशे में पत्नी को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। चोटहिल महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ डॉक्टरी जांच पड़ताल कराकर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादिनी आरती सिंह पत्नी करन सिंह ने कहा है कि मेरे पति करन सिंह पुत्र दिग्पाल सिंह निवासी ग्राम कुबना मंगलवार की शाम 7:00 बजे शराब पीकर घर आए और गाली गलौज करने लगे, मना करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी जिससे मेरे शरीर पर गंभीर चोटे आई हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, पीड़िता की तहरीर पर डॉक्टरी जांच पड़ताल कराकर पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है जांच की जा रही है।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया