रायबरेली04नवम्बर23*एडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस कुल 36 शिकायतों में 2 शिकायतों का निस्तारण
महराजगंज रायबरेली।। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें कुल 36 शिकायती पत्र आए जिनमें से 2 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही।
बता दे की, राजस्व विभाग से संबंधित 17 शिकायतें पुलिस से संबंधित 15 विकास से 3 वहीं अन्य 1 शिकायतें आई जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की नेतृत्व वाली टीम एडीएम द्वारा गठित की गई हैं। एडीएम ने अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए कहीं भी किसी मामले में कोताही ना बरती जाए। इस मौके पर एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह, एसडीएम राजित राम गुप्ता, तहसीलदार जीपी सिंह, नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश गुप्ता,बीडीओ वर्षा सिंह, बीडीओ बछरावां एसबी सिंह, राजस्व निरीक्षक चन्द्र प्रकाश दीक्षित, लेखपाल राजीव मिश्र, राहुल त्रिवेदी, शैलेंद्र कुमार सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*