रायबरेली02सितम्बर23*एडीएम एफआर पूजा मिश्रा व एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस
महराजगंज रायबरेली।। तहसीलदार सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम एफआर पूजा मिश्रा व एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस में कुल 39 शिकायत पत्र आए जिसमें सिर्फ एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
अन्य के लिए राजस्व और पुलिस
की टीमें गठित की गई है, बता दे कि आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 13 पुलिस से संबंधित 14 विकास से संबंधित 8 वहीं अन्य 4 शिकायतें आई
समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही एडीएम एफआर पूजा मिश्रा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने अधीनस्थों को गुणवत्ता पूर्वक समय अवधि के अंदर शिकायतों का निपटारा करने की बात कही।
इस मौके पर एसडीएम राजित राम गुप्ता तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह बीडीओ महराजगंज वर्षा सिंह बीडीओ बछरावां एसबी सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
प्रतापगढ़6अगस्त2026*बारिश से ढहा जर्जर मकान, हादसे में गई एक ही परिवार के 6 लोगों की जान*…
उत्तर प्रदेश6अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रीवा6अगस्त2026*नकली नोट तस्करी मामले में चार आरोपी रीवा न्यायालय से दोषमुक्त*