रायबरेली ०६ जनवरी 25 *न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
महराजगंज/रायबरेली: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने अपने पाल्यों के क्रियाकलापों व प्रगति पर कक्षा- अध्यापक और विषय- अध्यापकों से चर्चा करते हुए परिणामों की समीक्षा की। शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु महत्वपूर्णं सुझाव भी साझा किए जो छात्रों की शिक्षा को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
नेशनल साइंस ओलंपियाड (एन.एस. ओ.) व इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (आई. ई.ओ.) द्वारा गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से पुरस्कृत छात्रों का सम्मान भी किया गया।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी को अपने बच्चों की शिक्षण गतिविधियों का सतत अनुश्रवण करना चाहिए तथा पढ़ाई के साथ बच्चे के चरित्र निर्माण में भी आपका सहयोग प्रार्थनीय है साथ ही जानकारी दी कि आगामी सत्र के लिए छात्रों का नामांकन हमारे विद्यालय में प्रारंभ हो चुका है।
इस अवसर पर विद्यालय की उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, अध्यापक अध्यापिकाएं , छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें