रायबरेली 01 अगस्त *संगठन की मजबूती से मिलेगी सफलता-मनोज यादव*
*हलोर,घुरौना, हरदोई मे कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न*
महाराजगंज(रायबरेली)
देश की जनता आज कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उसे मालूम है कि सर्व समाज व शांति व्यवस्था बनाए रखने का काम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ही कर सकती हैं। चुनाव में सफलता संगठन की मजबूती से ही मिलेगी।
इसके लिए सभी लोग अभी से जुट जाएं उक्त बातें हरदोई न्याय पंचायत में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम पूरे मन से करें। बूथ स्तर तक मजबूती लाकर चुनाव को आसानी से जीता जा सकता है। कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती देने का काम करते हैं। पार्टी का संघठन अभियान चलाकर पूरे जनपद मे कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है,
प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी युवा पूरे जोश से कर रहे हैं। जो कांग्रेस पार्टी की सरकार चाहते हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि एक करोड़ सदस्य बनाए जाएं।
जिला महासचिव अजीत सिंह जी ने कहा कि आज का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है योगी सरकार ने केवल युवाओं को छलने का काम किया है।
*प्रिन्सू वैश्य* ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार युवा विरोधी है जो युवाओ को रोजगार देने मे नाकाम है।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, भारत मिश्रा सत्तार अहमद, दिनेश शुक्ला,हौसला प्रसाद तिवारी, बीना मिश्रा,उमाकांत पांडे,राम सागर चौधरी अभय सिंह,जावेद अली,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 15/11/25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मथुरा कि कुछ खास खबरें
मथुरा15नवंबर25*गांव घड़ी हुलसी में 11000 की जर्जर लाइन की वजह से आग लग गई जिसमें किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है
मथुरा15नवंबर25* कोकिलावन में दर्शन के दौरान गुम हुए श्रद्धालु का मोबाइल फोन ढूढकर वापस सुपुर्द किया गया ।*