राजस्थान 04मई25स्वर्गीय श्री अशोक कुमार तुलस्यान की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित लायन्स शीतल जल मंदिर का लोकार्पण सम्पन्न
झुंझुनूं 4 मई।
लायन्स क्लब झुन्झुनूं के तत्वावधान में पंसारी अस्पताल बगड रोड परिसर में स्वर्गीय श्री अशोक कुमार तुलस्यान की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला देवी तुलस्यान एवं सुपुत्र श्री उत्तम कुमार तुलस्यान द्वारा संयोजक एमजेएफ लायन डाक्टर डीएन तुलस्यान के संयोजक्तत्व में नवनिर्मित लायन्स शीतल जल मंदिर का लोकार्पण रविवार प्रातः 11.15 बजे दानदाता तुलस्यान परिवार द्वारा फीता खोल कर, शिलालेख नामपट्टीका का अनावरण करके किया गया।
इससे पूर्व दानदाता तुलस्यान परिवार का क्लब की ओर से माल्यार्पण के साथ दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम कुशल संचालन अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई द्वारा किया गया। सभी आगंतुको का धन्यवाद संयोजक एमजेएफ लायन डाक्टर डीएन तुलस्यान ने दिया।
क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा एवं पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडीवाल ने शीतल जल मंदिर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है, गर्मी के इस समय मौसम में शीतल जल राहगीरों को उपलब्ध करवाना तुलस्यान परिवार द्वारा निश्चय ही बहुत ही श्रेष्ठ कार्य किया गया है।
इस अवसर पर दानदाता तुलस्यान परिवार से श्रीमती उर्मिला देवी तुलस्यान, श्री उत्तम कुमार तुलस्यान, श्रीमती मेघा तुलस्यान, भव्य तुलस्यान, राजकुमार तुलस्यान,
क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडीवाल, क्लब अध्यक्षा लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, क्लब सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, एमजेएफ लायन डाक्टर डीएन तुलस्यान, श्रीमति शकुंतला पुरोहित, श्रीमति विनिता शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, परमेश्वर हलवाई, सीए पवन केडिया, महिपाल सिंह, रतनलाल शर्मा, भागीरथ प्रसाद जांगिड़, अशोक सोनी, डॉक्टर एनएस नरुका, डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत, एमजेएफ लायन मनोज सिंह टीकेएन, शुभकरण जांगिड, अमित जगनानी, नवीन केडिया, सुनील सहल, रजत टीबड़ा, राहुल टीब़डा, अंकित हंसासरिया, प्रदीप सिंह शेखावत, सत्यनारायण सैनी एवं विवेक केडिया सहित अन्यजन उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,