यूपी आजतक मध्य प्रदेश राजगढ़ से समीर मंसूरी की खास रिपोर्ट
राजगढ़24अगस्त*सड़क यातायात जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ*
*सड़क दुर्घटनाओं से जनसामान्य को बचाने जिले में सड़क यातायात जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ*
*दिनांक 24 से 28 अगस्त 2022 तक आयोजित होंगे जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम*
पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के आदेश के परिपालन में जिला राजगढ़ मे सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिये आज दिनांक 24/08/2022 से *‘‘सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह”* कार्यक्रम का आरंभ किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे ) के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सनम बी खान द्वारा हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आज दिनांक को थाना यातायात, थाना कोतवाली एवं अजाक थाने द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से हेलमेट यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियम पालन करने के लिए प्रेरित किया गया l
जागरूकता सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक दिन नए-नए कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा l
जागरूकता सप्ताह के दौरान लोगों को पंपलेट बांटे जाएगे साथ ही नुक्कड नाटक का मंचन भी किया जाएगा l

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*