हमीरपुर24अगस्त*स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया दवा का छिड़काव*
यूपी आजतक*समाचार हमीरपुर*जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा
*हमीरपुर*- जिले में बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है! स्वास्थ्य टीमों ने संभावित इलाकों में बाढ़ के दौरान फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक किया और एंटी लारवा दवा का छिड़काव कर क्लोरीन की दवाएं बांटी! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एके रावत ने बताया कि जनपद में बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य की समस्याओं के समाधान को लेकर टीमें लगाई गई हैं! जिला मलेरिया अधिकारी की अगुवाई में टीम अपने अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर बीमारों को चिन्हित कर दवा वितरण और एंटी लारवा का छिड़काव करना शुरू कर दिया है! साथ ही लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है! जनपद इस वक्त से यमुना बेतवा नदी की बाढ़ से प्रभावित चल रहा है! जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव की अगुवाई में टीम ने टिकरौली, मेरापुर, भिलावा, कुछेछा,डिग्गी, केसरिया का डेरा,पौथिया, वरदहा,सहजना कलौलीतीर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया! यहां कैंप लगाकर 105 मरीजों को दवाएं वितरित की गई! साथ ही एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया गया!पानी को साफ करने के लिए 350 व्यक्तियों को क्लोरीन की दवाएं भी वितरित की गई! इसके पूर्व पौथिया और सरीला में भी टीमों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण किया!

More Stories
कौशाम्बी10अगस्त26*कड़ा दर्शन को जा रही भक्तों की पिकअप को बस ने मारी टक्कर एक की मौत दर्जनों घायल*
कानपुर नगर10अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन,
कानपुर नगर10अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विशाल तिरंगा पदयात्रा