राजगढ़23मई*अवैध शराब सप्लाई करने वाले 09 आरोपी पकड़ाए*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है
जिले में दिनाँक 22/05/22 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 09 प्रकरण में 09 आरोपियों को हिरासत में ले कर अपराध पंजीबद्ध किये गए।
इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है:- थाना सारंगपुर से 2 प्रकरण में मुकेश लववंशी एवं गंगाबाई लववंशी सर्व निवासी फुलपुरा, थाना खिलचीपुर से 3 प्रकरण में कमलसिंह राजपूत, ज्ञानसिंह राजपूत एवं मेहरबानसिंह राजपूत सर्व निवासी सोन खेड़ा, थाना कुरावर से मुकेश भील निवासी झाड़ला, थाना करनवास से 2 प्रकरण में केसरसिंह भिलाला निवासी देहरीबामन एवं बाबूलाल बेलदार निवासी शाहपुरा थाना ब्यावरा शहर से संजूबाई कंजर निवासी कटारियाखेड़ी।
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*
बांदा 11 मई 26*अतर्रा में ‘वैल वैल्यू स्मार्ट स्टोर’ का भव्य शुभारंभ,