राजगढ़12जुलाई*राजगढ़ में किया गया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण।*
ठाकुर हरपाल सिंह परमार
जैसा कि सदस्य सचिव मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा यह व्यक्त किया गया है कि, पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण के कारण आज वृक्षों की अत्यधिक आवश्यकता है, वर्तमान में मानव का स्वास्थ्य उचित ना रहने, मरुस्थल के विस्तार को रोकने हेतु भी वृक्षारोपण अनिवार्य है। इसी क्रम में *पंच ज* अभियान अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से दिनांक 11 से 25 जुलाई 2022 तक संचालित होने वाले अभियान को प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार भाटिया की मंशा अनुरूप जिला राजगढ़ को हरा भरा व पर्यावरण प्रिय रखे जाने के उद्देश्य से मीनल श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य में अभियान के प्रथम दिन में राजगढ़ नगर में स्थित संकट मोचन क्षेत्र में मंदिर परिसर के वृहद क्षेत्र में वन विभाग राजगढ़ के समन्वय से 2000 पौधों को रोपित किया गया, जिसमें की मुख्य तौर पर नीम, आम, पीपल, इमली, बरगद, अमरूद और आंवला के पौधे रोपित किए गए। उक्त क्षेत्र पूर्णता संरक्षित, सुरक्षित व पौधों के हिसाब से सुविधा युक्त क्षेत्र है। साथ ही नगर में संचालित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सी एम राइज स्कूल में शिक्षा विभाग के सौजन्य से 50 पौधे लगाए गए। उक्त विद्यालय भी संरक्षित व सर्व सुविधा युक्त है।
अतः दिनांक 11 जुलाई 2022 को आयोजित किए गए वृक्षारोपण अभियान में कुल 2050 पौधे रोपित किए गए। इस क्रम में यह कहना उचित होगा कि, वृहद वृक्षारोपण का आरंभ भी वृहद स्तर पर पूर्ण किया गया।
उक्त अवसर पर क्रमश वन विभाग राजगढ़ से राजीव दुबे उप वन मंडल अधिकारी व उनकी टीम इसी प्रकार शिक्षा विभाग राजगढ़ से जिला शिक्षा अधिकारी बी एस बिसरिया, स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

More Stories
सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*सुल्तानपुर पुलिस का अनूठा अंदाज, हिस्ट्रीशीटर को थाने में बुलाकर दिलाई गई सामूहिक शपथ
अयोध्या 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम जी का जीवन प्रेणाश्रोत…..राम चन्द्र यादव
लखनऊ19-04-2026*लखनऊ भूलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल भूमि अभिलेख सुविधा का शुभारंभ*