राजगढ़11दिसम्बर*थाना ब्यावरा सिटी पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर*
*आरोपी को हिरासत में लेकर एक oppo कंपनी का मोबाइल कीमती 25,000 रूपए का किया जप्त।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
दिनांक 30.11.2021 को फरियादी रामबाबू मीणा निवासी सुठालिया रोड ब्यावरा की क्लीनिक से उसका oppo कंपनी का मोबाइल कीमती 25,000 का किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ब्यावरा सिटी पुलिस ने अपराध क्रमांक 714/21 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा चोर की पतारसी हेतु एक टीम गठित की गई । सायबर सेल एक्सपर्ट की मदद से सघन पतारसी के दौरान दिनांक 10.12.2021 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बस स्टैंड ब्यावरा पर मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम भेजी गयी, पुलिस द्वारा संदेही से पूछताछ करने पर कोई सही जबाब नहीं देने पर शंका जाहिर हुई बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी गिर्राज सिंह निवासी ब्यावरा द्वारा मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। बाद आरोपी से चोरी किया हुआ मोबाइल oppo कंपनी का कीमती 25,000 रुपए का जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, प्रआर. 181 देवेन्द्र सिंह मीना, आर. 190 विक्रम धाकड़, आर. 454 रामदीन, सायबर सेल राजगढ से उनि. विनोद मीणा, आरक्षक शशांक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 14 अप्रैल 26*अपने तूफानी दौरा करके पत्रकार राजू सक्सेना को देखने पहुंचे चायल के पूर्व विधायक l
अयोध्या 14 अप्रैल 26*कार्यकर्ता की पिटाई पर भड़के* *विधायक, रात में घेर लिया थाना*
लखनऊ14 अप्रैल 26*शिक्षा माफियाओं पर योगी सरकार का बड़ा वार: 18 अप्रैल को होगा कड़ा एक्शन,