राजगढ़09नवम्बर*संपत्ति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नजर रखने हेतु ब्यावरा पुलिस ने चलाया अभियान
*”एक कैमरा शहर के नाम”*
ठाकुर हरपाल सिंह परमार
, संपत्ति सम्बन्धी अपराधियों की चैकिंग व अपराधियों पर नजर रखने हेतु थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में ब्यावरा पुलिस द्वारा *”एक कैमरा शहर के नाम”* से जिले में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कस्बा ब्यावरा में पूर्व से जिनके सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं उनसे अपील की जा रही है कि एक कैमरा शहर के नाम मुख्य सड़क, आम रास्ते में अथवा बाहर के मेन गेट पर भी लगाएं जाए जिससे होने वाली चोरियों व चोरों पर निगाह रखी जा सके एवं कस्बा ब्यावरा में जिन दुकानदारों, व्यापारियों के यहां प्रतिष्ठानों, बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे नही लगे हैं उन्हें भी कैमरे लगाने की समझ देकर अपनी दुकान प्रतिष्ठान सहित शहर को सुरक्षा प्रदान करने हेतु अपील की जा रही है।
इस कड़ी में व्यवसाई ताहिर अली पिता मुस्तफा अली निवासी बांडी खाली द्वारा रामलीला मार्ग पर स्थित अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाकर एक कैमरा शहर के नाम करते हुए मुख्य मार्ग पर लगाया गया है एवं बांडी खाली रास्ते पर भी उन्होंने एक कैमरा लगवाकर इस अभियान में पहल प्रारंभ की है
पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त व्यवसायियों एवं व्यापारियों से अपील है कि वह भी एक- एक कैमरा सड़क की ओर कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें l
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*