राजगढ़02जुलाई23*आप की महारैली में लोकसभा राजगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जत्था शामिल हुआ*
राजगढ़ से हरपाल सिंह परमार की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
*आप का ताप,ग्वालियर में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान की महारैली में लोकसभा राजगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जत्था शामिल हुआ* । रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
उक्त रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली एवं पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे क्रांतिकारी कामों को जनता के बीच रखा वही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिवराज सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। उक्त महारैली में लोक सभा राजगढ़ से बड़ी संख्या में बसों मे भरकर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जोशोंखरोश के साथ रेली के रूप में शामिल हुए। प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ राजेंद्र सूर्यवंशी, लोकसभा प्रभारी अश्विन छाबड़ा, लोकसभा संयुक्त सचिव प्रवीण सक्सेना एडवोकेट, शिक्षा विंग जिला अध्यक्ष पंकज कौशिक, नपा नरसिंहगढ़ पार्षद अतीक अहमद, एससी विंग प्रदेश संयुक्त सचिव कालूराम ऐसैया, अल्पसंख्यक विंग प्रदेश संयुक्त सचिव बाबू अली खान, जिला संयुक्त सचिव गोवर्धन तवंर, जिला संयुक्त सचिव (ओबीसी) दिलीप कुशवाह, गादिया ब्लॉक अध्यक्ष दौलतराम विजयपुरिया, राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनीष मालवीय, पपढेल ब्लॉक अध्यक्ष बीरम सिंह तवर, दिनेश जाटव शरद वर्मा, शेख जमील अहमद, प्रेम वर्मा आदि बड़ी संख्या में आम आद सीमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली में शामिल होने जा रहे पदाधिकारियों ने बताया कि आज देश को स्कूल अस्पताल की राजनीति की आवश्यकता है, इसीलिए आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने के लिए कमर कस चुकी है और आमजन की ओर से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

More Stories
लखनऊ25अक्टूबर25*अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम को चकमा देकर फरार हुआ हाइड्रोपोनिक वीड हैंडलर आखिरकार पकड़ा गया
बिहार चुनाव25अक्टूबर25* बीयर के साथ पूर्व बीजेपी विधायक करने पहुंचे प्रचार, पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, भेजा जेल*
लखनऊ25अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*