*शासकीय अमले पर जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी भगवानसिह राजपूत को पचोर पुलिस 24 घंटे के अंदर किया* *गिरफ्तार।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
थाना पचोर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी भगवान सिह राजपूत को किया गिरफ्तार ।
कस्वा पचोर में मंडी से लेकर पानिया रोड तक नवीन रोड का निर्माण किया जा रहा है । जिसमे भगवानसिह राजपूत के द्धारा शासकीय भूमि में अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। कल दिनांक 07.02.22 को शाम 4 बजे करीब तहसीलदार पचोर राजेश सरोते और सीएमओ नगर परिषद पचोर पवन मिश्रा अपने शासकीय अमले के साथ अतिक्रमण हटाने भगवानसिह राजपूत के घर के सामने पहुचे थे । वहॉ पटवारी द्धारा अतिक्रमण की जगह चिन्हित कर दी गयी थी । अतिक्रमण हटाया जा रहा था, उसी दौरान आरोपी भगवानसिह राजपूत उसके दोनो भाई जगदीश , दशरथ राजपूत तीनो एक राय होकर आये और शासकीय कार्य में बाधा पहुचाकर गंदी गंदी गालिया देकर धमकी देने लगे, और भगवानसिह राजपूत एक बोतल में पेट्रोल लेकर आया ,और जान से मारने की नियत से तहसीलदार ,सीएमओ व शासकीय अमले पर पेट्रोल छिडक दिया । जो सीएमओ पवन मिश्रा के रिपोर्ट पर थाना पर अपराध क्र 69/22 धारा 294, 353, 285, 506, 34 भादवि इजाफा 326बी, 307 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
इसी तारतम्य मे आरोपीयो की सरगर्मी से तलाश की गयी मुखबिर द्धारा आज दिनांक 08.02.22 को सूचना प्राप्त हुई कि घटना का मुख्य आरोपी भगवानसिह राजपूत सारंगपुर न्यायालय में आत्म समर्पण करने वाला है । जो सूचना पर उनि धर्मेन्द्र शर्मा व थाना स्टाफ को सारंगपुर भेजा गया । जो आरोपी भगवान सिह राजपूत के न्यायालय मे आत्म समर्पण के पूर्व ही 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया । जिसे माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडिसीयल रिमांड प्राप्त् किया जाता है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डी पी लोहिया ,उनि धर्मेन्द्र शर्मा , आर 861 माखन ,आर 301 अक्षय की अहम भूमिका रही ।

More Stories
रीवा23अगस्त26*विश्वविद्यालय थाना नीम चौराहा में कार सवार युवकों पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
भोपाल23अगस्त2026*रीवा, सतना, जबलपुर और बालाघाट में बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम बढ़ाएगा मानसून की रफ्तार*
नई दिल्ली23अगस्त2026*एलपीजी सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला…